Rani laxmi bai scooty yojana up 2026: आवेदन प्रक्रिया, लाभ, पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लागू की गई रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 (Rani laxmi bai scooty yojana up 2026) के तहत उत्तर प्रदेश के स्नातक की परीक्षा में अधिक अंक लाने वाली 5 पात्र छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी फ्री देने का फैसला लिया है इस योजना के द्वारा छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लागू की गई है इसलिए उत्तर प्रदेश की छात्राएं ही इस योजना का लाभ ले सकती हैं इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश में लगभग 50000 छात्राओं को स्कूटी देने का प्रावधान निश्चित किया गया है इस योजना का लाभ अक्टूबर से नवंबर तक प्रदान किया जाएगा सरकारी मान्यता प्राप्त डिग्री कॉलेज तथा महाविद्यालय में 5% शीर्ष छात्राओं को अर्थात 12वीं पास करने के बाद स्नातक परीक्षा 2025-26 में 100 में से पांच सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को निशुल्क स्कूटी मिलने वाला है इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी, 5 लीटर पेट्रोल, हेलमेट तथा रजिस्ट्रेशन और बीमा के खर्च सहित निशुल्क प्रदान कर रही है आज की इस पोस्ट में हम रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने वाले हैं आज की इस पोस्ट में हम आप लोगों को “रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना क्या है?” इसके लाभ क्या है? पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज क्या है? और रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के आवेदन की प्रक्रिया क्या है? इत्यादि तमाम प्रश्नों के उत्तर यहां पर आपको मिलने वाले हैं

ChatGPT Image Sep 4 2026 09 00 57 AM

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का संक्षिप्त विवरण (short details)

विवरणजानकारी
योजना का नामरानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना
मुख्यमंत्री का नाममाननीय योगी आदित्यनाथ
योजना का राज्यउत्तर प्रदेश
शैक्षणिक सत्र2025-26
योजना के लाभफ्री पेट्रोल स्कूटी, 5 लीटर पेट्रोल, हेलमेट, रजिस्ट्रेशन तथा बीमा
योजना का उद्देश्यलड़कियों को शिक्षा क्षेत्र में प्रोत्साहन प्रदान करना
पात्रतास्नातक (ग्रेजुएशन) पास करने वाली शीर्ष 5% छात्राएं, 85 प्रतिशत से अधिक अंक
योजना का लक्ष्य50000 छात्राओं को स्कूटी प्रदान करना
आय सीमा12 लाख वार्षिक
वरीयता प्राप्त छात्राएंशहीदों की बेटियां, दिव्यांग छात्राएं, निराश्रित छात्राएं
आवेदन प्रक्रियाशिक्षण संस्थानों के द्वारा

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लाभ (benefits)

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के द्वारा उत्तर प्रदेश की स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली मेधावी छात्राओं में से शीर्ष 5% छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी निशुल्क प्रदान कर रही है और इसके अलावा 5 लीटर पेट्रोल हेलमेट तथा रजिस्ट्रेशन और बीमा भी निशुल्क प्रदान की जाती है इसके अलावा कुछ छात्राओं के साथ वरीयता भी प्रदान की जा रही है जैसे शहीदों की बेटियां, दिव्यांग छात्राएं तथा निराश्रित छात्राओं को कम अंक होने के बाद भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा इसका आवेदन शिक्षण संस्थाओं के द्वारा ही किया जाता है अर्थात जो छात्राएं जिस कॉलेज अथवा महाविद्यालय में स्नातक की परीक्षा को उत्तीर्ण किया है उसी कॉलेज अथवा महाविद्यालय के द्वारा ही इस योजना का आवेदन किया जा सकता है रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ निम्नलिखित हैं

  • पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी
  • 5 लीटर पेट्रोल
  • हेलमेट
  • रजिस्ट्रेशन
  • बीमा
  • शहीदों की बेटियों, निराश्रित छात्राओं तथा दिव्यांग छात्राओं को 10% की छूट

रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के उद्देश्य (Objectives of the scheme)

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली मेधावी छात्राओं को निशुल्क स्कूटी दी जाती है और इसके साथ ही 5 लीटर पेट्रोल, हेलमेट तथा रजिस्ट्रेशन और बीमा भी निशुल्क प्रदान किया जाता है इस योजना के द्वारा उत्तर प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरणा प्राप्त होती है और बेटियों के प्रति लोगों की सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के कुछ प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं

  • मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना
  • छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना
  • महाविद्यालय, यूनिवर्सिटी अथवा कॉलेज जाने की सुविधा को आसान बनाना
  • आने-जाने की सुविधा न होने के कारण शिक्षा बाधित न हो
  • बीच में शिक्षा छोड़ने (drop out) की दर को कम करना
  • छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 की पात्रता (eligibility)

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लागू की गई रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 का लाभ अक्टूबर से नवंबर 2026 तक मिलने वाला है इस योजना के अंतर्गत स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्राओं को फ्री में पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी प्रदान की जाती है अतः यह लाभ लेने के लिए क्या-क्या योग्यता होना अनिवार्य है जो हम यहां पर आपको लिस्ट के माध्यम से बताने वाले हैं

  • छात्रा को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए
  • लाभार्थी एक छात्रा होना चाहिए
  • सरकारी मान्यता प्राप्त डिग्री कॉलेज, यूनिवर्सिटी, महाविद्यालय से स्नातक की परीक्षा में शीर्ष 5% छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा
  • शहीदों की बेटियां, दिव्यांग छात्राएं, निराश्रित छात्राओं को 10% की छूट दी जाएगी
  • लाभार्थी को शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में ग्रेजुएशन किया हुआ होना चाहिए
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 12 लाख या उससे कम होनी चाहिए
  • यह योजना का लाभ सभी श्रेणी(सामान्य, अल्पसंख्यक, पिछड़ी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति) सभी वर्ग के छात्राओं को मिलेगा

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 के आवश्यक दस्तावेज (documents)

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने पर आवश्यक है तभी आप इस योजना का लाभ ले पाएंगे इस योजना का लाभ लेने के लिए कोई भी ऑनलाइन वेबसाइट नहीं है इसका आवेदन करने के लिए आपको आपके कॉलेज यूनिवर्सिटी अथवा महाविद्यालय से नोटिस अथवा फोन आते हैं और आप वहां पर जाकर ऑफलाइन इस योजना के आवेदन फॉर्म को भर पाएंगे इसके लिए आपको बताया जाएगा कि कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं अतः रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित है

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • ग्रेजुएशन मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
  • आधार लिंक बैंक अकाउंट
  • मोबाइल नंबर
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • अपार आईडी

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 की आवेदन प्रक्रिया

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश के पात्र छात्राओं को पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी फ्री मिलने का प्रावधान है और इसके लिए छात्राओं को उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है और उसने अपनी स्नातक की परीक्षा उत्तर प्रदेश महाविद्यालय तथा उत्तर प्रदेश डिग्री कॉलेज से उत्तीर्ण की हो और वह कॉलेज के शीर्ष 5% छात्राओं में से होनी चाहिए इसका आवेदन करने के लिए आपको कहीं अन्य स्थान पर जाने की जरूरत नहीं है और ना ही इसकी कोई ऑनलाइन प्रक्रिया है आपके शिक्षण संस्थानों के द्वारा ही यह निर्धारित किया जाता है की कौन सी छात्राएं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं उसके बाद उसके पास नोटिस भेजी जाती है अथवा फोन कॉल किए जाते हैं और ऑफलाइन ही इसका फॉर्म भरा जाता है और सबमिट किया जाता है रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के आवेदन की प्रक्रिया हम यहां पर आपको चरणबद्ध तरीके से बताने वाले हैं

प्रथम चरण –शिक्षण संस्थानों के द्वारा छात्राओं के मेरिट के आधार पर लाभार्थी का चयन किया जाता है

द्वितीय चरण-शिक्षण संस्थानों के द्वारा लाभार्थी छात्राओं को फोन अथवा मैसेज के द्वारा सूचित किया जाता है

तृतीय चरण-छात्राओं को अपने डिग्री कॉलेज, यूनिवर्सिटी अथवा महाविद्यालय के निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे

चतुर्थ चरण-शिक्षण संस्थानों के द्वारा एक फॉर्म भरकर तथा सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ संलग्न करके उच्च शिक्षा विभाग को फार्म तथा दस्तावेज भेजे जाते हैं

पंचम चरण-उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा सभी दस्तावेज और पात्रता सत्यापित होने के बाद आपको स्कूटी प्रदान की जाएगी

आपके प्रश्न (FAQ)

प्रश्न-रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 क्या है ?

उत्तर-शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त डिग्री कॉलेज यूनिवर्सिटी अथवा महाविद्यालय के द्वारा स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली शीर्ष 5% छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार निशुल्क स्कूटी प्रदान करती है जिसे रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 के नाम से जाना जाता है

प्रश्न-रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 के लिए पात्रता क्या है?

उत्तर-रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 के लिए उत्तर प्रदेश का निवासी छात्रा होना चाहिए तथा संयुक्त वर्तमान शैक्षणिक सत्र में स्नातक की परीक्षा में शीर्ष 5% छात्राओं में से होनी चाहिए लाभार्थी की वार्षिक आय 12 लाख से कम होनी चाहिए

प्रश्न-रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के फॉर्म कब भरे जाएंगे?

उत्तर-रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का फॉर्म भरने के लिए कोई निश्चित तिथि नहीं है यह आपके शिक्षण संस्थान के निर्देशानुसार ही फॉर्म भरे जाते हैं

प्रश्न-रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के अंतर्गत कौन-कौन से लाभ प्राप्त होते हैं?

उत्तर-रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के अंतर्गत पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी, हेलमेट, 5 लीटर पेट्रोल तथा रजिस्ट्रेशन और बीमा निशुल्क प्रदान की जाती है

प्रश्न-रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 के मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर-रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है इसके अलावा छात्राओं को अपने डिग्री कॉलेज यूनिवर्सिटी अथवा महाविद्यालय में आने-जाने की सुविधा को आसान बनाने के लिए यह योजना लागू की गई है

प्रश्न-रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 का ऑनलाइन अप्लाई होता है या नहीं?

उत्तर-रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 का ऑनलाइन अप्लाई नहीं होता है इसका अप्लाई आपके शिक्षण संस्थान के द्वारा ऑफलाइन किया जाता है और सत्यापित करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को दिया जाता है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top