Delhi Laxmi Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ तथा आवश्यक दस्तावेज

दिल्ली सरकार के द्वारा महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए तथा सामाजिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना(Delhi Laxmi Yojana 2026) लागू की गई है जिसके तहत पात्र महिलाओं को ₹2500 प्रति महीना महिलाओं के खाते में DBT (direct benefit transfer) के माध्यम से ट्रांसफर किए जाते हैं ताकि महिलाएं अपने घरेलू खर्च में सहायता प्राप्त कर सकें और उन्हें आर्थिक परेशानियों से न जूझना पड़े यह दिल्ली की महिलाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है इसका आवेदन करने के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन किया जा सकता है और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद यह रकम प्रति महीना महिलाओं के खाते में आना प्रारंभ हो जाता है दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता होना अनिवार्य है इसके लिए दिल्ली का स्थाई निवासी होना चाहिए और कम से कम 10 साल से दिल्ली का नागरिक हो इसका प्रमाण पत्र देना होता है दिल्ली लक्ष्मी योजना का आवेदन 1 अगस्त 2026 से शुरू कर दी गई है और दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए 5110 करोड रुपए का बजट आवंटित किया है दिल्ली लक्ष्मी योजना के बारे में हमने यहां पर विस्तृत जानकारी प्रदान की है जैसे दिल्ली लक्ष्मी योजना के लाभ कौन-कौन से हैं? दिल्ली लक्ष्मी योजना के उद्देश्य क्या है? और इसका ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जा सकता है? इसके अलावा पात्रता और दस्तावेज क्या है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर यहां पर आपको मिलने वाले हैं

Delhi Laxmi Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ तथा आवश्यक दस्तावेज

दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 का संक्षिप्त विवरण (short details)

विवरणजानकारी
योजना का नामदिल्ली लक्ष्मी योजना (Delhi Laxmi Yojana 2026)
योजना का राज्यदिल्ली
वित्तीय वर्षवित्तीय वर्ष 2026-27
आवेदन प्रारंभ तिथि1 अगस्त 2026
योजना में मिलने वाली लाभ की राशि₹2500 प्रति महीना
विभाग का नामदिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग
योजना के आधिकारिक वेबसाइट लिंकdly.delhi.gov.in
योजना की हेल्पलाइन नंबर011-23070378, 011-23380513
आवेदन का माध्यमऑनलाइन

दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 के लाभ (benefits)

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत घर के वरिष्ठ महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाता है दिल्ली लक्ष्मी योजना दिल्ली सरकार की एक अनोखी पहल है जिसके द्वारा सरकार महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है जिसमें प्रति महीना एक निश्चित रकम बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी ताकि घर की वरिष्ठ महिलाएं अपनी घर की जरूरत को पूरा कर सके और इसके अलावा कुछ रकम को बचत करने के लिए FD या RD खाते में भी रख सकती हैं और उसे पैसे से सरकार के द्वारा ब्याज भी प्राप्त कर सकती हैं दिल्ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत होने वाले लाभ कुछ इस प्रकार से हैं

  • दिल्ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत ₹2500 प्रति महीना आधार से जुड़े बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जाते हैं
  • योजना के द्वारा घर की वरिष्ठ महिलाएं अपने घर की जरूरत को पूरा कर पाती है
  • योजना के अंतर्गत दिल्ली सरकार दिल्ली की वरिष्ठ पात्र महिलाओं को एक निश्चित राशि प्रति महीना प्रदान करेगी
  • इस योजना के द्वारा सामाजिक विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक बचत प्राप्त होती है
  • इस योजना के द्वारा महिलाओं को एक विश्वसनीय आर्थिक स्रोत प्राप्त होता है
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना के द्वारा महिलाएं अपनी इच्छा से RD तथा FD खाता के द्वारा आर्थिक बचत करने में सक्षम होगी

दिल्ली लक्ष्मी योजना के उद्देश्य (Objectives of the scheme)

दिल्ली सरकार ने दिल्ली की महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस योजना का निर्माण किया जिसके अंतर्गत अनेक उद्देश्यों की पूर्ति होती है जो हम यहां पर अपने पोस्ट में आपको नीचे बताने वाले हैं

  • महिलाओं को विश्वसनीय आर्थिक स्रोत प्रदान करना
  • घर की छोटी-मोटी जरूरत को पूरा करने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े
  • RD तथा FD खाता के द्वारा आर्थिक बचत पर ध्यान केंद्रित करना
  • घर की वरिष्ठ महिलाओं को जिम्मेदारियों के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान करना
  • दिल्ली की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करना
  • दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना
  • दिल्ली में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रति महीना आय का स्रोत प्रदान करना

दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 की पात्रता (eligibility)

दिल्ली लक्ष्मी योजना का गठन दिल्ली सरकार के द्वारा किया गया है जो की खासकर यह योजना महिलाओं के लिए है इस योजना के अंतर्गत पुरुषों को कोई भी लाभ नहीं दिया जा रहा है इसलिए दिल्ली लक्ष्मी योजना का आवेदन सिर्फ दिल्ली में रहने वाली महिलाएं ही कर सकती हैं क्योंकि महिलाओं को घर की अनेक जरूरतों का सामना करना पड़ता है इन्हीं घरेलू जरूरत को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली की घर की सबसे वरिष्ठ महिला को ₹2500 प्रति महीना देने का योजना लागू किया है इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता तथा शर्तें अनिवार्य हैं जो निम्नलिखित हैं

  1. योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक महिला होनी चाहिए
  2. आवेदक की वार्षिक आय 250000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए
  3. आवेदक को दिल्ली का स्थाई निवासी होना चाहिए आवेदन जमा करने की तारीख तक महिला का पति या महिला के माता-पिता पिछले 10 साल से दिल्ली के स्थाई निवासी होने चाहिए
  4. महिला की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष तक ही होनी चाहिए
  5. आवेदक परिवार में सबसे बड़ी महिला सदस्य होनी चाहिए
  6. आवेदक के पिछले 12 महीनों की बिजली की खपत 2400 यूनिट से ज्यादा नहीं होना चाहिए
  7. आवेदक को दिल्ली का पंजीकृत मतदाता होना चाहिए
  8. आवेदक को किसी भी केंद्र सरकार अथवा राज्य सरकार के द्वारा प्रदान किए गए किसी भी प्रकार का पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता ना मिल रहा हो
  9. आवेदक इनकम टैक्स देने वाला ना हो और साथ ही कोई सरकारी कर्मचारी अथवा सरकारी संस्थान से जुड़ा हुआ नियमित कर्मचारी नहीं होना चाहिए
  10. आवेदक के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए
  11. आवेदक के पास तीन बच्चों से अधिक नहीं होने चाहिए
  12. आवेदक के खिलाफ कोई अपराधिक रिपोर्ट अथवा FIR नहीं होनी चाहिए
  13. प्रत्येक परिवार के किसी एक ही पात्र महिला को लाभ मिलेगा

दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 के बहिष्कार (Boycott)

दिल्ली लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के गरीब महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है हमने ऊपर के पोस्ट में कुछ प्रमुख पात्रता शब्दों के बारे में जानकारी प्राप्त की इसके बावजूद भी कुछ ऐसे प्रश्न हैं जिनका उत्तर जानना अनिवार्य है इसलिए वह कौन-कौन से लोग हैं जिनको यह योजना का लाभ नहीं मिलेगा दिल्ली की महिलाएं ₹2500 महीने सीधा अपने बैंक अकाउंट में प्राप्त करती हैं अतः यदि पात्रता की श्रेणी में आप भी हैं तो आप भी इस योजना का पूर्णतया लाभ ले सकती हैं लेकिन इसके अलावा दिल्ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत कौन सी महिलाएं बहिष्कृत की जाती हैं वह निम्नलिखित में

  • पेंशन प्राप्त करने वाली महिला
  • जीएसटी अथवा इनकम टैक्स देने वाली महिला
  • ऐसी महिलाएं जो किसी सरकारी संस्थान में कार्यरत हैं
  • ऐसी महिलाएं जिनकी प्रतिवर्ष आय 250000 रुपए से अधिक है
  • वह महिलाएं जिनके माता-पिता अथवा पति पिछले 10 सालों के बाद दिल्ली के निवासी बने
  • तीन बच्चे से अधिक जन्म देने वाली महिलाएं

दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 के आवश्यक दस्तावेज (required documents)

दिल्ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत दिल्ली की पात्र महिलाओं को दिल्ली सरकार ₹2500 प्रति महीना दे रही है इस योजना के लिए दिल्ली सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹5110 करोड रुपए आवंटित किए हैं इसलिए यदि आप भी दिल्ली लक्ष्मी योजना के लाभ में शामिल होना चाहती हैं तो आपके लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज एकत्र करने होंगे जिसके द्वारा आप इस योजना का लाभ ले पाएंगे

  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • आधार लिंक बैंक खाता संख्या
  • निर्वाचन क्षेत्र के सांसद या विधायक का समर्थन पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र के लिए कोई एक दस्तावेज (दिल्ली मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली मीटर का बिल, गैस कनेक्शन का बिल)
  • आयु प्रमाण पत्र के लिए कोई एक दस्तावेज (जन्म प्रमाण पत्र, मार्कशीट, कक्षा 10 का प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र)

दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 ऑनलाइन आवेदन (online apply)

दिल्ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत दिल्ली की पात्र महिलाएं ₹2500 प्रति महीना प्राप्त कर सकती हैं इसके लिए हमने यहां पर बताया है कि कुछ आवश्यक दस्तावेज तथा पात्रता अनिवार्य है यदि इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यदि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पूर्ण रूप से पात्र हैं तो आप इस योजना का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसका ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हम आपके यहां पर स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं जिसके द्वारा आप दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 का ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे

  • दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक वेबसाइट dly.delhi.gov.in के होम पेज पर आ जाना है
Screenshot2424
Screenshot 12212
  • अब आपके यहां पर सबसे पहले रजिस्टर करना होगा जिसके लिए “register” के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • रजिस्टर करने के लिए अब आपको यहां पर अपना आधार कार्ड नंबर तथा आधार कार्ड में लिखा हुआ नाम दर्ज करना है gender तथा date of birth भरने के बाद captcha भर देना है
  • आप यहां से आपको ओटीपी के द्वारा सत्यापित करने के बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड बना लेना है
  • फिर से आपको होम पेज पर आ जाना है जहां पर “online apply” के ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब आपको अपना आईडी पासवर्ड डालकर लॉगिन हो जाना है जिसके बाद यह फॉर्म खुलकर आएगा
  • अब इस फॉर्म को सावधानी से भर देना है और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें तथा आवेदन की पर्ची प्राप्त कर लें
  • भविष्य में आप अपने आवेदन की स्थिति यहां से जांच कर सकते हैं
  • संलग्न अधिकारियों के द्वारा आवेदन सत्यापित होने के बाद आपको प्रति महीना ₹2500 मिलना प्रारंभ हो जाता है

दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 का लाभ पाने के लिए आवश्यक बैंक खाता

दिल्ली लक्ष्मी योजना (DLY) का लाभ पाने के लिए सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी प्रणाली से ही जुड़े हुए बैंक खाता ही मान्य किए जाते हैं अतः दिल्ली लक्ष्मी योजना का पैसा कुछ आवश्यक बैंक में ही ट्रांसफर किए जाते हैं इसलिए यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि वह कौन-कौन से बैंक खाता है जिम दिल्ली लक्ष्मी योजना का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा अतः वह पात्र महिलाएं या सुनिश्चित कर सकें कि उनका खाता संख्या दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 का लाभ लेने के लिए मान्य है अथवा नहीं अतः दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 का लाभ लेने के लिए आवश्यक बैंक के नाम की लिस्ट नीचे प्रदान की गई है

  • Punjab National Bank (PNB)
  • State Bank of India (SBI)
  • Bank of Baroda
  • Yes Bank
  • ICICI Bank
  • Canara Bank
  • HDFC first bank
  • Axis Bank
  • Unique Bank of India (UBI)
  • Indian Bank
  • Kotak Mahindra India
  • Karnataka Bank
  • IDBI Bank
  • UCO Bank
  • Bank of Maharashtra
  • IndusInd Bank
  • Bank of India
  • Federal Bank
  • HDFC Bank

आपके प्रश्न (FAQ)

प्रश्न-दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 क्या है?

उत्तर-दिल्ली सरकार दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 के द्वारा पात्र गरीब महिलाओं को ₹2500 प्रति महीना उनके बैंक अकाउंट में DBT (direct benefit transfer) के माध्यम से ट्रांसफर करती है जिसके द्वारा महिलाओं को घरेलू खर्च में आर्थिक मदद मिलती है यह राशि घर की बड़ी महिला सदस्य को प्रदान की जाती है

प्रश्न-दिल्ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत कितने रुपए की राशि का लाभ मिलता है?

उत्तर-दिल्ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत दिल्ली की पात्र महिलाओं को ₹2500 प्रति महीना का लाभ मिलता है

प्रश्न-दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता क्या है?

उत्तर-दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक महिला होनी चाहिए और वह किसी भी सरकारी संस्थान अथवा सरकारी नौकरी से जुड़ी हुई नहीं होनी चाहिए इसके अलावा दिल्ली की पिछले 10 वर्षों से स्थाई निवासी होना आवश्यक है तथा दिल्ली के मतदाता होना अनिवार्य है और आवेदक महिला की वार्षिक आय 250000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए

प्रश्न-दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?

उत्तर-दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज “आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर, संसद अथवा विधायक का समर्थन पत्र” होना अनिवार्य है

प्रश्न-दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

उत्तर-दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 की आधिकारिक वेबसाइट dly.delhi.gov.in है

प्रश्न-दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 के लिए कितने रुपए की राशि आवंटित की गई है?

उत्तर-दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 के लिए दिल्ली सरकार के द्वारा 5110 करोड रुपए आवंटित की गई है

प्रश्न-दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 के आवेदन की शुरुआत तिथि क्या है?

उत्तर-दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 के आवेदन की शुरुआत तिथि 1 अगस्त 2026 है

प्रश्न-दिल्ली में पात्र महिलाओं को ₹2500 कब से मिलेंगे?

उत्तर-दिल्ली में पात्र महिलाओं को 1 सितंबर 2026 से ₹2500 मिलेंगे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top