JHARKHAND MUKHYAMANTRI MAIYA SAMMAN YOJANA- झारखंड की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके अंतर्गत 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की उम्र की महिलाओं को ₹2500 प्रति महीना झारखंड सरकार प्रत्येक महीने के 15 तारीख को उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर करती है मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का प्रारंभ 1 जुलाई 2024 को हुआ था जिसके अंतर्गत पहले मात्र ₹1000 प्रति माह प्रदान किया जाता था और वर्तमान में यह राशि बढ़ाकर ₹2500 कर दी गई है “महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग झारखंड” के द्वारा सामाजिक कल्याण के लिए तथा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू करती है जिनके द्वारा झारखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करती है
मैया सम्मान योजना का लाभ सिर्फ उन महिलाओं को दिया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और ऐसी महिलाएं जिनके परिवार का कोई भी सदस्य किसी सरकारी संस्थान से जुड़ा हुआ नहीं है और ना ही परिवार का कोई सदस्य सांसद विधायक वर्तमान तथा भूतपूर्व रहा हो इसलिए मैया सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड की उन महिलाओं को लाभ प्रदान करना है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें प्रति महीना ₹2500 की आर्थिक मदद प्राप्त होती है जिसके द्वारा महिलाओं को अपना घर संचालित करने के लिए काफी आर्थिक सहयोग प्राप्त हो जाता है जिससे उनका आर्थिक और सामाजिक जीवन स्तर में सुधार होता है आज की इस पोस्ट में हम आप लोगों को झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2026 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने वाले हैं इस पोस्ट में आपको अनेक प्रश्नों के उत्तर जैसे- मैया सम्मान योजना का “आवेदन” कैसे करना है? मैया सम्मान योजना के अंतर्गत कौन-कौन से “लाभ” मिलते हैं? तथा इस योजना का लाभ लेने के लिए क्या “पात्रता” है और “आवश्यक दस्तावेज” कौन-कौन हैं इत्यादि तमाम प्रश्नों के उत्तर यहां पर आपको मिलने वाले हैं

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2026 का संक्षिप्त विवरण (short details)
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना (JHARKHAND MUKHYAMANTRI MAIYA SAMMAN YOJANA) |
| राज्य का नाम | झारखंड |
| योजना प्रारंभ तिथि | 1 जुलाई 2024 |
| योजना संशोधन तिथि | 14 अगस्त 2024 |
| मुख्यमंत्री का नाम | श्री हेमंत सोरेन |
| लाभ की राशि | ₹2500 प्रति महीना |
| पात्रता | झारखंड की निवासी महिला, उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष तक आर्थिक रूप से कमजोर |
| आधिकारिक वेबसाइट लिंक | mmmsy.jharkhand.gov.in |
| टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर | 18008900215 |
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लाभ (benefits)
झारखंड सरकार के द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड के पात्र महिलाओं को पहले ₹1000 प्रति महीना प्रदान किया जाता था जो अब अब यह राशि बढ़ाकर ₹2500 रुपए कर दिए गए हैं जिसके द्वारा महिलाओं की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है इसलिए महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होती हैं तथा समाज में महिलाओं को भी सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है और धीरे-धीरे झारखंड की महिलाएं सरकारी संस्थाओं तथा सुविधाओं का लाभ लेने के लिए बढ़ चढ़कर आगे आती हैं मैया सम्मान योजना के कुछ लाभ निम्नलिखित हैं
- प्रति महीना ₹2500 रुपए 15 तारीख को DBT के माध्यम से ट्रांसफर किए जाते हैं
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के उद्देश्य (Objective)
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड के द्वारा लागू किया गया है जिसके अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रति महीना ₹2500 की राशि प्रदान की जाती है जिसके द्वारा गरीब महिलाओं को आर्थिक मदद प्राप्त हो जाती है मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के कुछ प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं
- गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना
- महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाना
- महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करना
- झारखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
- झारखंड की महिलाओं तथा उनके बच्चे और परिवार को अच्छा पोषण तथा स्वस्थ जीवन प्रदान करना
- लैंगिक असमानता को समाप्त करना
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की पात्रता (eligibility)
मुख्यमंत्री में या सम्मान योजना झारखंड की महिलाओं के लिए एक वरदान है जो महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा महिलाओं तथा उनके परिवार के पोषण और स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए यह योजना लागू किया है जिसके अंतर्गत पहले मात्र ₹1000 दिए जाते थे लेकिन कुछ समय बाद महंगाई को देखते हुए इस राशि को बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया है ताकि महिलाएं अपने घर के खर्च को आसानी से संचालित कर सकें और यह राशि प्रति महीना 15 तारीख को लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में DBT के माध्यम से ट्रांसफर किए जाते हैं मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2026 का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता होना अनिवार्य है
- आवेदक झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए
- आवेदक एक महिला होनी चाहिए
- आवेदक महिला की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष तक होना चाहिए
- आवेदक महिला का परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला होना चाहिए अर्थात उसके पास “पीला राशन कार्ड, गुलाबी राशन कार्ड, सफेद राशन कार्ड, तथा हरा रंग का राशन कार्ड” में से ही कोई एक होना चाहिए
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के बहिष्कार (Boycott)
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2026 के लाभ की पात्रता जानने के बाद यह जानना भी अत्यंत आवश्यक हो जाता है कि किन-किन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलने वाला है आता हुए कौन-कौन से लोग हैं जिन्हें मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा
- आवेदक स्वयं/ पति /पिता केंद्र सरकार अथवा राज्य सरकार अथवा विधिक निकाय या किसी सार्वजनिक क्षेत्र में कोई लाभ प्राप्त कर रहा हो
- आवेदक या उसके परिवार को किसी भी प्रकार का सरकारी पेंशन मिल रहा हो
- आवेदक तथा उसके परिवार का कोई भी सदस्य किसी भी सरकारी संस्थान अथवा सरकारी कंपनी में कर्मचारियों के पद पर हो
- आवेदक तथा उसके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान तथा भूतपूर्व संसद या विधायक हो
- आवेदक या उसके परिवार आयकर जमा कर रहे हो
- आवेदक पहले से ही EPFO का सदस्य हो
- आवेदक को महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा पहले से ही सामाजिक सुरक्षा के तौर पर पेंशन का लाभ मिल रहा हो
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के आवश्यक दस्तावेज (documents)
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना झारखंड 2026 का लाभ लेने के लिए अपने यहां पात्रता तथा बहिष्कार के बारे में जानकारी प्राप्त किया अतः इसका आवेदन करने के लिए किन-किन दस्तावेज की आवश्यकता होती है उनके बारे में हम यहां पर आपको लिस्ट के माध्यम से पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार लिंक बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- स्व घोषणा पत्र
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की आवेदन प्रक्रिया (apply process)
झारखंड सरकार के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण तथा आर्थिक मजबूती के लिए मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना लागू किया यह योजना 2024 में ही लागू कर दी गई थी जो पूर्ण रूप से प्रभावित रहा है और इसमें कुछ जरूरी बदलाव भी किए गए हैं जैसे पहले इस योजना के अंतर्गत मात्र ₹1000 दिए जाते थे और अब ₹2500 दिए जाते हैं मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2026 का आवेदन प्रक्रिया लिस्ट के माध्यम से यहां पर दर्शाया गया है
- मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र अथवा पंचायत कार्यालय से या खंड विकास अधिकारी से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है
- अथवा आप यहां से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं आवेदन फॉर्म
- आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक सभी जानकारी को भर देना है और हस्ताक्षर कर देना है
- सभी आवश्यक दस्तावेज को फॉर्म के साथ अटैच कर देना है
- अब आपको आवेदन फॉर्म सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) अथवा ब्लॉक या आंगनवाड़ी कार्यालय में जमा कर देना है
- जहां पर फॉर्म को जमा किया है वहां से रिसीविंग पर्ची प्राप्त कर लेना अनिवार्य है जिसके द्वारा आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर पाएंगे
- संलग्न अधिकारियों के द्वारा सत्यापित होने के बाद आपको योजना की राशि बैंक अकाउंट में प्राप्त होने लग जाएगी
आपके प्रश्न (FAQ)
प्रश्न-मैया सम्मान योजना क्या है?
उत्तर-महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड की पात्र महिलाओं को ₹2500 प्रति महीना प्रदान करती है जिसे झारखंड मैया सम्मान योजना के नाम से जाना जाता है
प्रश्न-झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की शुरुआत कब हुई?
उत्तर-झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की शुरुआत 1 जुलाई 2024 को हुई उसके बाद 14 अगस्त 2024 को इस योजना का संशोधन किया गया
प्रश्न-मैया सम्मान योजना 2026 का फॉर्म कब से भरा जाएगा?
उत्तर-झारखंड मैया सम्मान योजना 2026 का फॉर्म 3 अगस्त 2026 को डाउनलोड किया जा सकता था तथा आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई थी
प्रश्न-झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का लाभ लेने की पात्रता क्या है?
उत्तर-झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए झारखंड की निवासी महिला होना अनिवार्य है जिसका उम्र 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक होना चाहिए और वह किसी भी पेंशन या परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी क्षेत्र में लाभ प्राप्त न कर रहा हो अथवा महिला तथा महिला के परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान या भूतपूर्व संसद या विधायक ना रहा हो और उसे महिला का कार्ड गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला होना चाहिए
प्रश्न-झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के अंतर्गत कितने रुपए का लाभ प्राप्त होता है?
उत्तर-झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के अंतर्गत पहले ₹1000 प्रति महीना दिया जाता था लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर ₹2500 प्रति महीना कर दिया गया है
प्रश्न-झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की राशि बैंक में कितने तारीख को आती है?
उत्तर-झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की राशि बैंक में 15 तारीख को प्रति महीना आती है