Mukhyamantri kanya utthan yojana bihar 2026: ऑनलाइन आवेदन, लाभ, पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज

Mukhyamantri kanya utthan yojana bihar 2026 बिहार सरकार की एक पहल है जिसके अंतर्गत बिहार सरकार लड़कियों को स्नातक की पढ़ाई पूरा करने पर 50000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है इसके अलावा जन्म से लेकर 12वीं तक अलग-अलग किस्तों में अलग-अलग राशि भी पात्र कन्याओं को प्राप्त होता है ताकि बिहार की लड़कियां अपनी उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित हो और बिहार की कन्याओं को समाज में उच्च स्थान प्राप्त हो इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए 2026 में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को बिहार सरकार ₹50000 की राशि प्रदान करती है यदि आप भी इस योजना के पात्र हैं और bihar graduation scholarship 50000 का लाभ लेना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं यहां पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 के अंतर्गत स्नातक उत्तीर्ण करने वाली पात्र छात्राओं को ₹50000 की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं आज के इस पोस्ट में हम आप लोगों को अनेक प्रश्नों के उत्तर बताने वाले हैं जैसे बिहार ग्रेजुएशन स्कॉलरशिप के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए? और इसके अंतर्गत कौन-कौन से लाभ मिलते हैं? तथा आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया क्या है? इत्यादि तमाम बातों के बारे में यहां पर आपको पूर्णतया जानकारी मिलने वाली है

Mukhyamantri kanya utthan yojana bihar 2026: ऑनलाइन आवेदन, लाभ, पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 का संक्षिप्त विवरण (short details)

विवरणजानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
राज्यबिहार
वर्ष2026
विभाग का नामबिहार समाज कल्याण विभाग
लाभजन्म के समय शुरुआती विकास के लिए ₹5000
1 से 12 कक्षा तक ड्रेस तथा सेनेटरी के लिए 14100 रुपए
कक्षा 12 उत्तीर्ण करने पर छात्रवृत्ति ₹25000
स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर छात्रवृत्ति ₹50000
लाभार्थीबिहार की लड़कियां
लाभार्थी वर्गसभी वर्ग की कन्याएं
पात्रताबिहार की स्थाई निवासी,
आधिकारिक वेबसाइटmedhasoft.bihar.gov.in
हेल्पलाइन नंबर 7004068183

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 के लाभ (benefits)

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार के द्वारा बिहार की लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए लागू किया है ताकि गरीब परिवार की लड़कियां उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित हो और उन्हें प्रोत्साहन राशि मिल सके इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 के अंतर्गत अलग-अलग समय पर अलग-अलग की राशि लड़कियों को प्रदान की जाती है जो निम्नलिखित हैं

जन्म के समय शुरुआती विकास के लिए₹5000
1 से 12 तक पढ़ाई के समय ड्रेस और सेनेटरी के लिए14100
12वीं पास करने पर₹25000
स्नातक पास करने पर₹50000

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के उद्देश्य (Objectives of the scheme)

बिहार सरकार के द्वारा बिहार की बेटियों के लिए लागू की गई योजना कन्या उत्थान योजना 2026 में बिहार सरकार कन्याओं के प्रोत्साहन के लिए जन्म से लेकर स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण तक करने तक लगभग 94100 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करती हैं जो बिहार की लड़कियों के लिए काफी अच्छी खबर है और इस योजना का लाभ सभी वर्ग के लोग ले सकते हैं जैसे सामान्य, पिछड़ी, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की लड़कियां भी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ ले सकती हैं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 के कुछ प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं

  • बिहार की लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना
  • उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना
  • उच्च शिक्षा के प्रवेश में आने वाली खर्चे में आर्थिक सहयोग
  • समाज में लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच को विकसित करना
  • भ्रूण हत्या जैसे अत्याचार को समाप्त करना
  • लिंगानुपात को सामान्य बनाए रखना
  • बिहार की लड़कियों की शिक्षा में आर्थिक सहयोग

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 की पात्रता (eligibility)

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 बिहार सरकार की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जो कि बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करती है तथा स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹50000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है ताकि वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े अतः जो बेटियां इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं उनके लिए यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 का लाभ लेने के लिए योग्यता क्या-क्या होनी चाहिए और इस योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन से मानदंड आवश्यक हैं यहां पर हम आपको लिस्ट के माध्यम से बताने वाले हैं

  • छात्रा को बिहार का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है
  • स्नातक की परीक्षा पूर्ण होने पर लाभ लेने के लिए अविवाहित होना आवश्यक है
  • छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 1.5 लाख से कम होनी चाहिए
  • एक परिवार के अधिकतम दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा
  • प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए निर्धारित शिक्षा का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है जैसे 12वीं पास के लिए 12वीं का अंक प्रमाण पत्र तथा स्नातक प्राप्त करने के बाद उसे कोर्स का डिग्री होना अत्यंत आवश्यक है
  • छात्राओं के माता-पिता गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले होने चाहिए
  • छात्राओं के माता-पिता का कोई सरकारी नौकरी अथवा सरकारी संस्थान से जुड़े नहीं होना चाहिए

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 की आवश्यक दस्तावेज (documents)

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ बिहार की कन्याओं को जन्म से लेकर स्नातक की परीक्षा तक प्राप्त होता है अतः समय-समय पर योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण किया जाता है जिसमें सबसे महत्वपूर्ण स्नातक की परीक्षा के पश्चात मिलने वाली ₹50000 की राशि है यह राशि बेटियों के उच्च शिक्षा के लिए सहयोग राशि है और सरकार के द्वारा लड़कियों का जीवन स्तर अच्छा बनाने का एक सफल प्रयास है मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होना अत्यंत आवश्यक है जिनके द्वारा आप सरकारी वेबसाइट पर जाकर योजना का फॉर्म भर पाएंगे और इसका लाभ ले पाएंगे अतः मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 के कुछ आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित हैं

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड लिंक बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • 12वीं पास की मार्कशीट
  • स्नातक पास करने पर अविवाहित होने का प्रमाण पत्र

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (apply online)

बिहार सरकार बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए ₹50000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है जो की स्नातक (graduation) की पढ़ाई उत्तीर्ण करने के बाद पात्र छात्रों को प्रदान किया जाता है आता है इसका ऑनलाइन आवेदन तथा पंजीकरण किस प्रकार से किया जाता है आज के इस पोस्ट में हम आप लोगों को चरणबद्ध तरीके से इसकी प्रक्रिया के बारे में नीचे जानकारी प्रदान करने वाले हैं

  • स्नातक की छात्रवृत्ति 2026 में प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार सरकार की मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 के आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bihar.gov.in के होम पेज पर आना है
Screenshot ramji
  • अब आपको यहां पर अपने वर्ष और परीक्षा के आधार पर चुनाव कर लेना है और इस लिंक पर क्लिक करना है जैसे आप कौन सी परीक्षा छात्रवृत्ति का लाभ लेना चाहते हैं उसका चुनाव करना है और उसे पर क्लिक करना है
  • अब यहां पर आपको अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के द्वारा अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कर लेनी है
  • पंजीकरण पूरा होने के पश्चात आपको ऑनलाइन आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना है और आपके मार्कशीट में दी गई जानकारी के अनुसार सभी जानकारी को फार्म में भर देना है
  • उसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज यहां पर अपलोड करने होंगे
  • बैंक का डिटेल का वेरिफिकेशन कर लेना है
  • अब आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है इसके बाद आपके बैंक अकाउंट में छात्रवृत्ति की राशि ट्रांसफर की जाएगी

आपके प्रश्न (FAQ)

प्रश्न-मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 क्या है?

उत्तर-मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 के अंतर्गत बिहार सरकार बिहार की कन्याओं को जन्म से लेकर स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने तक लगभग 94100 रुपए की राशि प्रदान करती है जो अलग-अलग किस्तों में प्रदान की जाती है जैसे जन्म के समय ₹5000 तथा 1 से 12 कक्षा तक ड्रेस और सेनेटरी के लिए 14100 रुपए 12वीं पास करने पर ₹25000 और स्नातक की परीक्षा होती है करने पर ₹50000 की राशि प्रदान करती है जिसे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना कहा जाता है

प्रश्न-मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 के अंतर्गत 12वीं पास को कितने रुपए की छात्रवृत्ति मिलती है?

उत्तर-मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 के अंतर्गत 12वीं पास को ₹25000 की छात्रवृत्ति मिलती है

प्रश्न-मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 के अंतर्गत स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर कितने रुपए की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होती है

उत्तर-मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 के अंतर्गत स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹50000 की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होती है

प्रश्न-मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 का लाभ लेने के लिए क्या योग्यता होना आवश्यक है?

उत्तर-मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 का लाभ बिहार की वह पात्र बेटियां ले सकती हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय 150000 रुपए से कम है और वह गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले हैं

प्रश्न-मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 का लाभ लेने के आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं?

उत्तर-मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार लिंक बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, अविवाहित होने का प्रमाण पत्र होना अत्यंत आवश्यक है

प्रश्न-मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 के अंतर्गत पात्र कन्याओं को कुल मिलाकर कितने रुपए का लाभ प्राप्त होता है?

उत्तर-मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 के अंतर्गत पात्र कन्याओं को जन्म से लेकर स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने तक लगभग 94100 रुपए का लाभ प्राप्त होता है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top