janani suraksha yojana bihar 2026: आवेदन प्रक्रिया, लाभ, पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज

बिहार सरकार अपने राज्य के गर्भवती महिलाओं तथा प्रसव के बाद स्तनपान करने वाली मां को स्वस्थ जीवन प्रदान करने के लिए जननी सुरक्षा योजना लागू किया जिसके अंतर्गत आशा तथा ममता जैसी जानकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य संस्था में प्रसव कराया जाता है यह योजना 12 अप्रैल 2005 में लागू कर दी गई है जिसके अंतर्गत प्रसव के बाद माता तथा नवजात शिशु की देखभाल के लिए पूर्ण व्यवस्था प्रदान की जाती है जिसके अंतर्गत समय-समय पर निशुल्क टीकाकरण कराया जाता है और प्रसव के बाद माता को ₹1400 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है तथा आशा और ममता जैसी कार्यकर्ताओं को ₹600 प्रदान किया जाता है इस योजना के द्वारा प्रश्नों के दौरान माता तथा शिशु की मृत्यु दर में काफी कमी देखने को मिली है और इस योजना के अंतर्गत माता को तथा नवजात शिशु को स्वास्थ्य संबंधित सुविधा भी प्रदान की जाती हैं 2006 और 2007 में संस्थागत प्रसव मात्र 4% था जो की 2017-18 में बढ़कर लगभग 47% हो गया और 2026-27 में संस्थागत प्रसव लगभग 90% तक हो चुका है जिसमें आशा तथा ममता जैसी कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका रही है आज के इस पोस्ट में हम आप लोगों को जननी सुरक्षा योजना बिहार 2026 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने वाले हैं जैसे जननी सुरक्षा योजना का आवेदन प्रक्रिया क्या है? तथा इसके लाभ कौन-कौन से हैं? जननी सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए? और इसके लिए कौन-कौन से आवश्यक दस्तावेज चाहिए? इत्यादि तमाम प्रश्नों के उत्तर यहां पर आपको मिलने वाले हैं

janani suraksha yojana bihar 2026: आवेदन प्रक्रिया, लाभ, पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज

जननी सुरक्षा योजना के लाभ (benefits)

बिहार में जननी सुरक्षा योजना काफी प्रभावी रूप से काम करते हुए दिखाई दे रही है जिसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के लिए नजदीकी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराई जाती है ताकि प्रसव के दौरान किसी समस्या का सामना न करना पड़े और प्रसव के बाद आने वाली परेशानियों से बचने के लिए अस्पतालों के द्वारा निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाती हैं इसके अलावा प्रत्येक माता को ₹1400 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है बिहार स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के द्वारा जननी सुरक्षा योजना के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाते हैं

  • ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य संस्था में प्रसव कराने पर मां को ₹1400 मिलते हैं तथा आशा कार्यकर्ता को ₹600 मिलते हैं
  • शहरी क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य संस्था में प्रसव कराने पर मां को ₹1000 मिलते हैं तथा आशा कार्यकर्ता को ₹400 मिलते हैं

बिहार सरकार के द्वारा इन लाभों के अलावा अप्रत्यक्ष रूप से और भी अनेक लाभ प्रदान किए जाते हैं जो की जच्चा तथा बच्चा की मृत्यु दर को काम करते हैं और संस्थागत प्रसव कराने के लिए प्रोत्साहित करते हैं अतः जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत अप्रत्यक्ष रूप से मिलने वाले लाभ निम्नलिखित हैं

  • प्रसव के दौरान प्रशिक्षित लेडिस डॉक्टर की व्यवस्था
  • प्रसव के तुरंत बाद माता को प्रोटीन युक्त भोजन
  • प्रसव के बाद निशुल्क दवाइयां
  • फ्री एंबुलेंस सुविधा
  • बच्चों के लिए निशुल्क टीकाकरण
  • बच्चों की स्वास्थ्य की पूर्ण देखभाल
  • सभी वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य का समान अवसर प्राप्त होता है

जननी सुरक्षा योजना के उद्देश्य (Objectives of the scheme)

बिहार सरकार के द्वारा जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत माता तथा बच्चों को अनेक प्रकार की सुविधा प्रदान करती हैं जो की माता और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित होता है और जच्चा और बच्चा के मृत्यु दर में काफी कमी देखने को मिली है इस कारण से वर्ष 2026 में बिहार में लगभग 90 प्रतिशत लोग सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में ही प्रसव कराने के लिए उत्सुक होते हैं बिहार जननी सुरक्षा योजना के कुछ प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं

  • जच्चा और बच्चा की मृत्यु दर में कमी करना
  • माता और बच्चे की स्वास्थ्य की पूर्ण देखभाल एवं सुरक्षा
  • प्रसव के दौरान होने वाली समस्या का समाधान
  • संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करना
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली माता को खान-पान के लिए नगद राशि प्रदान करना
  • शिशु के पोषण का पूर्ण देखभाल करना

जननी सुरक्षा योजना की पात्रता (eligibility)

जननी सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए योग्यता तथा मानदंड बहुत ही सरल स्थापित किए गए हैं ताकि किसी भी माता को इसका लाभ लेने के लिए परेशानियों का सामना न करना पड़े अतः जननी सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता निम्नलिखित है

  • आवेदक बिहार की निवासी गर्भवती महिला अथवा स्तनपान कराने वाली माता होनी चाहिए
  • आवेदक को सरकारी स्वास्थ्य संस्था के द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना चाहिए
  • आवेदक सरकारी स्वास्थ्य संस्था में प्रसव कराने की इच्छुक होनी चाहिए

जननी सुरक्षा योजना के आवश्यक दस्तावेज (documents)

जननी सुरक्षा योजना बिहार सरकार की स्वास्थ्य विभाग का एक मिशन है जिसके अंतर्गत सभी वर्ग तथा समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य का पूर्णतया लाभ प्रदान किया जाता है जननी सुरक्षा योजना का लाभ पाने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने अनिवार्य हैं

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • गर्भावस्था प्रमाण पत्र (अल्ट्रासाउंड या चिकित्सा प्रमाण पत्र)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर

जननी सुरक्षा योजना की आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

जननी सुरक्षा योजना 2026 बिहार सरकार के द्वारा बिहार की माता तथा नवजात शिशु को स्वास्थ्य से जुड़ी हुई अनेक प्रकार की सुविधा प्रदान करती है जिसका लाभ लेने के लिए सबसे पहले आवेदन करना अनिवार्य है अतः इसका आवेदन किस प्रकार किया जाता है यह जानना अत्यंत आवश्यक है जननी सुरक्षा योजना 2026 की आवेदन प्रक्रिया बहुत ही सरल और सुविधाजनक है जिसके लिए कोई भी ऑनलाइन पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं है और जननी सुरक्षा योजना का आवेदन आप अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान के द्वारा कर पाएंगे जो हम चरणबद्ध तरीके से यहां पर हम आपको बताने वाले हैं

  • जननी सुरक्षा योजना का आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में जाना होगा
  • वहां पर आप अपने आशा कार्यकर्ता की मदद से जननी सुरक्षा योजना का आवेदन फॉर्म भरना होगा
  • फॉर्म भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज फार्म के साथ अटैच कर देना है
  • अब आशा कार्यकर्ता के द्वारा यह फॉर्म जिला स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में भेजी जाती है
  • जिस अस्पताल के द्वारा आवेदन किया गया है इस अस्पताल में प्रसव कराना होता है
  • बच्चे के जन्म के पश्चात आपके द्वारा दिए गए बैंक खाता संख्या पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है

आपके प्रश्न (FAQ)

प्रश्न-बिहार जननी सुरक्षा योजना क्या है?

उत्तर-बिहार सरकार के द्वारा गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशु को जन्म देने वाली महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी अनेक सुविधाएं जैसे- “दवाइयां की सुविधा, पोषण के लिए देखभाल, प्रसव के लिए 1400 रुपए की प्रोत्साहन राशि” इत्यादि प्रदान करती है जिसे बिहार जननी सुरक्षा योजना कहा जाता है

प्रश्न-बिहार जननी सुरक्षा योजना 2026 के अंतर्गत माता को कितने रुपए की राशि मिलती है?

उत्तर-बिहार जननी सुरक्षा योजना 2026 के अंतर्गत माता को ग्रामीण क्षेत्र में ₹1400 तथा शहरी क्षेत्र में ₹1000 मिलती है

प्रश्न-जननी सुरक्षा योजना के लिए कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?

उत्तर-जननी सुरक्षा योजना के लिए “आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, गर्भावस्था प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर” होना आवश्यक है

प्रश्न-जननी सुरक्षा योजना फॉर्म कैसे भरे जाते हैं?

उत्तर-जननी सुरक्षा योजना फॉर्म सरकारी अस्पताल में ही ऑफलाइन प्रक्रिया के द्वारा आशा कार्यकर्ता के द्वारा भरे जाते हैं

प्रश्न-जननी सुरक्षा योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलता है?

उत्तर-जननी सुरक्षा योजना का लाभ बिहार के सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने वाली सभी महिलाओं को मिलता है

प्रश्न-जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता को कितने रुपए मिलते हैं?

उत्तर-जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता को ग्रामीण क्षेत्र में ₹600 प्रति प्रसव तथा शहरी क्षेत्र में ₹400 प्रति प्रसव मिलते हैं

प्रश्न-जननी सुरक्षा योजना के पात्रता क्या है?

उत्तर-जननी सुरक्षा योजना का लाभ गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान करने वाली माता को प्रदान की जाती है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top