Punyashlok ahilyadevi Holkar Shetkari karjmafi 2026- लाभार्थी सूची कैसे देखें? लाभ और पात्रता क्या है?

महाराष्ट्र में प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, सूखा तथा अनियमित वर्षा, ओले गिरना इत्यादि आपदाओं के कारण फसल को काफी नुकसान पहुंचती है जिसके कारण किसान की मूलधन भी घर वापस नहीं आ पाता है और इस कारण से किसान दिन प्रतिदिन कर्ज के दलदल में डूबता चला जाता है जिसकी वजह से किसानों को काफी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है किसान दिन रात मेहनत करने के बावजूद भी कर्ज से नहीं छुटकारा मिलता है ऐसी स्थिति में महाराष्ट्र सरकार अपने राज्य के किसानों को बहुत बड़ी राहत देने जा रही है

महाराष्ट्र सरकार महाराष्ट्र के किसानों के प्रति पहले से ही काफी संवेदनशील रहा है और किसानों के लिए कर्ज माफी के अनेक योजना लागू करके किसानों की आर्थिक परेशानी में काफी मददगार रहा है इन योजनाओं में 2017 में “छत्रपति शिवाजी महाराज शेतकरी कर्ज माफी योजना” और 2019 में “महात्मा ज्योति राव फुले शेतकरी कर्ज माफी योजना“और 2022 में “किसान प्रोत्साहन लाभ योजना” नाम से कर्ज माफी की योजनाएं लागू करने के बाद किसानों को कर्ज माफ किया और इसी क्रम में 2026 में महाराष्ट्र सरकार “पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्ज माफी योजना” के तहत महाराष्ट्र के लगभग 56 लाख किसानों को इस कर्ज माफी योजना का लाभ मिलेगा पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्ज माफी योजना के तहत जो किसान अपने खेत में फसल उगाने के लिए खाद बीज तथा पानी के लिए बैंक के द्वारा 1 अप्रैल 2019 से लेकर 31 मार्च 2025 तक लोन लिए थे और 31 मार्च 2026 तक भी उस लोन की अदायगी नहीं कर पाए हैं उन किसानों के लिए महाराष्ट्र सरकार बहुत बड़ी राहत दे रही है ताकि कर्ज में डूबे हुए किसान फिर से कर्ज से मुक्त हो सके और अपने खेत में फसल उगाने के लिए फिर से बैंक से कर्ज ले सकें इसके साथ ही इस योजना के अंतर्गत जो किसान समय पर अपनी कर्ज के राशि का पुनर भुगतान कर चुके हैं उन्हें अधिकतम 50000 का अनुदान भी दिया जाता है ताकि उन किसानों को भी प्रोत्साहन मिल सके पुण्य श्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्ज माफी योजना की लाभार्थी सूची कैसे देखना है? और इसके लाभ क्या-क्या है? तथा कौन-कौन से किसान इस योजना के लाभ के पात्र हैं? इन सभी प्रश्नों के उत्तर नीचे दिए गए हैं

Punyashlok ahilyadevi Holkar Shetkari karjmafi 2026- लाभार्थी सूची कैसे देखें? लाभ और पात्रता क्या है?

योजना का संक्षिप्त विवरण (short details)

विवरणजानकारी
योजना का नामपुण्य श्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्ज माफी योजना
राज्य का नाममहाराष्ट्र
वित्तीय वर्ष2026-27
लाभ के पात्रमहाराष्ट्र के सभी किसान
वेबसाइट का लिंकmahasahakar.maharashtra.gov.in
कर्ज माफी की बजट₹20550 करोड़ लगभग
राज्य के लाभार्थी किसान की संख्या56 लाख लगभग
कर्ज माफी की शुरुआत तिथि22 जुलाई 2026

योजना के लाभ (profit)

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्ज माफी योजना के तहत महाराष्ट्र के किसानों को अनेक लाभ प्राप्त होने वाले हैं इस योजना के अंतर्गत तीन प्रकार के किसानों को तीन तरह से लाभ मिलने की योजना है जो यहां पर नीचे विस्तार से बताया गया है

1- 2 लाख रुपए तक कर्ज माफी-

जो किसान 1 अप्रैल 2019 से लेकर 31 मार्च 2025 तक बैंक के द्वारा कृषि कार्य के लिए लोन ले लिया था और प्राकृतिक आपदा तथा अनियमित वर्ष या अन्य किसी कारण से किसान 31 मार्च 2026 तक अपने कर्ज का पुनर भुगतान नहीं कर पाया है तो ऐसी स्थिति में महाराष्ट्र सरकार इस योजना के तहत ब्याज सहित अधिकतम ₹2 लाख तक की राशि माफ करने की घोषणा की है अतः किसने की ₹2 लाख तक की कर्ज माफ कर दिया जाएगा

2- एकमुश्त निपटान-

इस योजना के अंतर्गत किसानों को एक एकमुश्त निपटान की सुविधा मिल जाती है अर्थात इसका मतलब यह है कि जो किसान की कर्ज की राशि ₹2 लाख से अधिक है और उनकी लोन की पुनर भुगतान 31 मार्च 2025 थी लेकिन उसके बाद भी वह अपने समय पर पुनर भुगतान नहीं कर पाए हैं ऐसी स्थिति में वह किसान 31 मार्च 2027 तक 2 लाख से अधिक की राशि का भुगतान करने पर बाकी के दो लाख रुपए माफ कर दिए जाएंगे और वह किसान पूर्ण रूप से ऋण मुक्त हो जाएगा

3-अनुदान प्रोत्साहन

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी योजना के तहत जो किसान समय पर अपने कर्ज का पुनर भुगतान कर चुके हैं उन्हें अधिकतम ₹50000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है यह किसानों को इनाम के तौर पर दिया जाता है क्योंकि उन्होंने अपने कर्ज को समय पर बैंक को भुगतान किया इसलिए जिन किसानों का समय पर पूर्ण भुगतान हो चुका है उन्हें भी अधिकतम ₹50000 का लाभ मिलेगा

लाभ की पात्रता (eligibility)

  • किसान महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए
  • जिसने कृषि के लिए 1 अप्रैल 2019 से लेकर 31 मार्च 2025 के बीच बैंक से लोन लिया हो और 31 मार्च 2026 तक पुनर भुगतान करने में असमर्थ किसान
  • बैंक से लोन लेने के बाद समय पर पुनर भुगतान करने वाले किसान
  • मूलधन और ब्याज सहित ₹2 लाख तक बकायेदार किसान
  • जिनको महात्मा ज्योति राव फुले शेतकरी कर्ज माफी 2019 का लाभ ना मिला हो

लाभार्थी सूची कैसे देखें?

पुण्य श्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी योजना में अपना लाभार्थी नाम की सूची देखने के लिए दो सुविधा दी गई है जिसके द्वारा आप लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं

1-जन सेवा केंद्रCSC) के द्वारा– योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम देखने के लिए आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जा सकते हैं जिसके द्वारा आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन लाभार्थी सूची में अपना नाम देख पाएंगे

यहां पर सबसे पहले आपको अपना आधार कार्ड नंबर देना होगा और फिंगरप्रिंट लगाना होगा इसके बाद आप लाभार्थी की सूची देख पाएंगे

2-बैंक के द्वारा– यदि लाभार्थी सूची में आप अपना नाम चेक करना चाहते हैं कि इस योजना का लाभ आपको मिल रहा है या नहीं तो आप अपने बैंक शाखा में जाकर मैनेजर के जरिए बड़ी ही आसानी से लाभार्थी की सूची में अपना नाम देख पाएंगे

आपके प्रश्न (FAQ)

प्रश्न-कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें 2026?

उत्तर-जन सेवा केंद्र (CSC) के द्वारा आप अपना बायोमेट्रिक सत्यापित करने के बाद या अपने बैंक में जाकर आप कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम देख पाएंगे|

प्रश्न-महाराष्ट्र में 2026 में कर्ज माफी कितनी होगी?

उत्तर-महाराष्ट्र में 2026 में जिन किसानों का 1 अप्रैल 2019 से लेकर 31 मार्च 2025 तक लिया हुआ कर्ज 31 मार्च 2026 तक भुगतान नहीं कर पाए हैं उन किसानों का अधिकतम ₹2 लाख तक कर्ज माफ होगी|

प्रश्न-2026 में कर्ज माफी योजना क्या है?

उत्तर-महाराष्ट्र में 2026 में पुण्य श्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्ज माफी योजना लागू की गई है जिसके अंतर्गत महाराष्ट्र के किसानों को ₹2 लाख तक की कर्ज की माफी दी जाती है|

प्रश्न-किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें महाराष्ट्र में?

उत्तर-किसान कर्ज माफी की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए जन सेवा केंद्र या अपने बैंक तथा ग्राम पंचायत कार्यालय में भी कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं|

प्रश्न- KCC लोन माफ कैसे होगा?

उत्तर-केसीसी लोन आमतौर पर किसानों के लिए एक क्रेडिट कार्ड की तरह है जो कि इसका भुगतान समय पर फसल तैयार होने पर किया जाना चाहिए पर कुछ परिस्थितियों में जब किसान अपने लोन की पुनर भुगतान नहीं कर पता है तो ऐसी स्थिति में जब राज्य सरकार अपने प्रदेश के किसानों को कर्ज माफी योजना की घोषणा करती है और कुछ मानदंड स्थापित करती है जिसके तहत केसीसी लोन माफ हो जाता है|

प्रश्न-पुण्य श्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्ज माफी योजना के तहत कितने किसानों को लाभ मिला है?

उत्तर-पुण्य श्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्ज माफी योजना 2026 के तहत लगभग महाराष्ट्र के 56 लाख किसानों को लाभ मिला है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top