मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना mukhyamantri yuva udyami vikas yojana (CM YUVA)उत्तर प्रदेश सरकार की एक प्रमुख पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य रोजगार को बढ़ावा देना है और जो मजदूर अन्य प्रदेशों में जाकर कार्य करते हैं उन्हें अपने घर पर ही कार्य करने का मौका दिया जाता है ताकि वह अपने घर पर रहकर ही कोई रोजगार या धंधा संचालित कर सके और अपना प्रदेश छोड़कर न जाना पड़े उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत शुरुआत में 5 लाख रुपए तक का लोन ब्याज मुफ्त दिया जाता है जिस पर आपको 4 साल के लिए कोई भी ब्याज नहीं देना होगा यह योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में प्रतिवर्ष 1 लाख लोगों को रोजगार देना है और इस प्रकार से 10 सालों में लगभग उत्तर प्रदेश के 10 लाख लोगों को रोजगार प्राप्त होगा क्योंकि जब एक व्यक्ति कोई रोजगार प्रारंभ करता है तो उसमें वह लगभग पांच व्यक्तियों को और भी रोजगार देता है इसलिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बहुत ही लाभदायक है इस योजना के द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों की संख्या में कमी देखने को मिल सकती है तथा ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर मिलेंगे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं के कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं? तथा कौन सा युवा इस लाभ का पात्र है? और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना ऑनलाइन अप्लाई कैसे किया जाता है? इत्यादि तमाम प्रश्नों के उत्तर आपको नीचे दिए गए हैं

योजना का संक्षिप्त विवरण (details)
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना (CM YUVA) |
| योजना की प्रारंभ तिथि | 24 जनवरी 2025 |
| योजना की अंतिम तिथि | 30 मार्च 2027 |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| आधिकारिक पोर्टल | msme.cmyuva.org.in/home |
| हेल्पलाइन नंबर | 9129987111 |
| हेल्पलाइन ईमेल | cmyuva.msme@gmail.com |
| लोन प्रदान करने वाले बैंक | सभी सरकारी बैंक, फाइनेंस रजिस्टर्ड बैंक |
| आयु | 21 से 40 वर्ष |
| शैक्षिक योग्यता | न्यूनतम शिक्षा आठवीं पास |
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का मुख्य लक्ष्य उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्रदान करना है और प्रवासी मजदूर में कमी लाना है इस योजना को CM YUVA योजना के नाम से भी जाना जाता है इस योजना की शुरुआत 24 जनवरी 2025 को हुई थी और समाप्ति की तिथि 30 मार्च 2027 है अतः जो युवा इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं वह अपनी रोजगार का ढांचा तैयार करना होगा जैसे हमें कौन सा कार्य करना है इसके बारे में एक मजबूत प्लानिंग करनी होगी और उस उद्योग में कितने रुपए खर्च होते हैं की क्या सभी विवरण उत्तर प्रदेश सरकार को प्रदान करना होगा और इस प्रकार से आप किसी भी सरकारी बैंक जैसे “पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बडौदा, इंडियन बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक” इत्यादि तमाम सरकारी बैंकों के द्वारा बड़ी आसानी से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत बिना ब्याज के लोन ले सकते हैं और अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं
योजना के तहत शामिल उद्योग के नाम
- आटा चक्की
- मुर्गी फार्म
- बकरी फार्म
- ऑयल मिल
- किराना स्टोर
- पशुपालन
- इलेक्ट्रॉनिक की दुकान
- मेडिकल स्टोर
- चाय की टपरी
- Ro वॉटर मशीन
- खाद बीज की दुकान
- सिलाई सेंटर
- ब्यूटी पार्लर
- फर्नीचर निर्माण
- टेंट हाउस
- दोना पत्तल का निर्माण
इन उद्योगों के अलावा भी मुख्यमंत्री उद्यमी विकास योजना के तहत और भी तमाम रोजगार और उद्योग शामिल हैं जिनके बारे में यहां पर जिक्र नहीं किया गया है इसलिए आप आप 5 लख रुपए तक जो भी उद्योग करना चाहते हैं आपको बड़ी ही आसानी से इस पर लोन मिल जाती है और उसके बाद लागत का 10% सब्सिडी के तौर पर मार्जिन अमाउंट दिया जाता है
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के लाभ (profit)
युवा उद्यमी विकास योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के युवाओं को सीधे तौर पर मिल रहा है जिसमें आपको प्रथम बार ₹500000 तक के उद्योग के लिए बिना ब्याज के लोन मिल जाता है और यदि आप इस राशि को 4 सालों में पूर्णतया भुगतान कर देते हैं तो दूसरे चरण में आपको 7.5 लाख रुपए बिना ब्याज के मिल जाते हैं और अपने उद्योग को विकसित करने का पूर्णतया अवसर दिया जाता है मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के द्वारा आप ऊपर दिए गए किसी भी उद्योग में से आप चुनाव कर सकते हैं यह आपकी योग्यता पर निर्भर करता है इसका मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा देना है और प्रतिवर्ष लगभग एक लाख लोगों को रोजगार देना है इस प्रकार से युवाओं का भविष्य आर्थिक रूप से काफी सुरक्षित होगा और उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों की समस्या का भी समाधान होगा सरकार के द्वारा उद्यमी के आर्थिक दबाव को कम करने के लिए लागत की 10% राशि सब्सिडी के तौर पर दिया जाता है
लाभार्थी की पात्रता (eligibility)
- लाभार्थी को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए
- योजना का लाभ पाने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास होनी चाहिए या उसके पास किसी क्षेत्र में कार्य कौशल होना अत्यंत अनिवार्य है जैसे मिस्त्री का काम करने के लिए उसके पास मिस्त्री की कला होनी चाहिए इस प्रकार मेडिकल खोलने के लिए उसके पास शैक्षिक योग्यता होना चाहिए इसी आधार पर उसे लोन मिल पाता है अर्थात मान्यता प्राप्त संस्थाओं से डिग्री डिप्लोमा होना अनिवार्य है
- लाभार्थी की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए
- लाभार्थी की कोई सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए
योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज (documents)
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आधार लिंक बैंक पासबुक (योजना की राशि प्राप्त करने के लिए)
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र अर्थात डिग्री डिप्लोमा या अन्य मान्यता प्राप्त क्षेत्र से प्रमाणित किया हुआ
- निवास प्रमाण पत्र
- उद्योग का ढांचा (कौन सा उद्योग करना है)
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
युवा उद्यमी विकास योजना ऑनलाइन अप्लाई (apply online)
युवा उतनी विकास योजना की ऑनलाइन अप्लाई की पूरी प्रक्रिया सात चरणों में होती है इसके बारे में यहां पर नीचे आपको पूरी जानकारी मिलने वाली है जो की अलग-अलग चरणों में किस प्रकार से आपको ऑनलाइन अप्लाई करना है पूर्णतया जानकारी प्राप्त करें
प्रथम चरण-(first step)
प्रथम चरण में आपको अपनी पात्रता चेक करनी है जैसा कि ऊपर आपने पढ़ा है कि आपकी उम्र 21 वर्ष से 40 वर्ष की होनी चाहिए और उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए तथा आपको लगभग आठवीं पास होना अनिवार्य है इस प्रकार से आपको पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए
दूसरा चरण-(second step)
दूसरे चरण में आपको अपने सभी दस्तावेज एकत्र कर लेना चाहिए और उसे चेक करना चाहिए कि उसमें कोई त्रुटि तो नहीं है क्योंकि यदि दस्तावेज में कोई त्रुटि होती है तो आपको योजना का लाभ नहीं मिल पाता है इसलिए यहां पर बताए गए दस्तावेज बैंक पासबुक आधार पैन कार्ड शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा आप कौन सा उद्योग करना चाहते हैं इसका ढांचा आपको तैयार रखना होगा
तीसरा चरण -(third step)
- तीसरे चरण में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको युवा उद्यमी विकास योजना के आधिकारिक वेबसाइट mysy.msmeup.org.in पर आ जाना है
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको रजिस्टर पर क्लिक करना है
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी डालकर सत्यापित करने के बाद रजिस्टर कर लेना है
- अब यहां पर आपको एक नया पेज ओपन होगा जहां पर कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे आप यहां पर आपको अपने उद्योग का ढांचा डालना होगा


चौथा चरण -(4th step)
यहां पर आपको अपने बिजनेस का या उद्योग का पूरी जानकारी तथा फाइनेंशियल लागत भरना होगा
पांचवा चरण-(5th step)
पांचवें चरण में आपको यहां पर बताए गए सभी डाक्यूमेंट्स अपलोड करना चाहिए और उन डॉक्यूमेंट को अपलोड करने के पहले एक बार चेक अवश्य करें की कोई डॉक्यूमेंट छूट न जाए
छठा चरण-(6th step)
छठे चरण में आपको इन सभी जानकारी को एक बार फिर से चेक कर लेना है उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना
सातवां चरण-(7th step)
- अब आपका एप्लीकेशन रिव्यू में चला जाता है और योजना से जुड़े हुए अधिकारियों द्वारा जब यह सत्यापित हो जाता है तो यह सभी जानकारी बैंक को भेज दी जाती है
- अब आप बैंक में जाकर अपना लोन कर सकते हैं तथा बहुत जल्द ही यह राशि आपके खाते में आ जाएगी
आपके प्रश्न (FAQ)
प्रश्न-युवा उद्यमी विकास योजना का मुख्य लक्ष्य क्या है?
उत्तर-युवा उद्यमी विकास योजना का मुख्य लक्ष्य उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर में कमी करना तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देना और प्रदेश में प्रतिवर्ष 1 लाख लोगों को रोजगार प्रदान करना है
प्रश्न-युवा उद्यमी विकास योजना के क्या लाभ हैं?
उत्तर-युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार हेतु ₹500000 तक की बिना ब्याज लोन प्राप्त होती है जिसमें आपको 0% ब्याज देना है और इसके अलावा लागत का 10% सब्सिडी के तौर पर बैंक खाते में दिया जाता है ताकि युवा आर्थिक रूप से मजबूत हो|
प्रश्न-युवा उद्यमिता योजना किस प्रदेश में लागू किया गया?
उत्तर-युवा उद्यमिता योजना उत्तर प्रदेश में लागू किया गया है|
प्रश्न-युवा उद्यमी विकास योजना का लाभ लेने कीआयु कितनी होनी चाहिए?
उत्तर-युवा उद्यमी विकास योजना का लाभ लेने की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए|
प्रश्न-इस योजना में बैंक की क्या भूमिका होती है?
उत्तर-इस योजना में बैंक आपके उद्योग का निरीक्षण करती है और उसके पश्चात आपको लोन प्रदान करती है और इस लोन की पुनर भुगतान की पूरी जिम्मेदारी बैंक की होती है|
प्रश्न-क्या लोन प्राप्त होने के बाद आप कोई सा भी रोजगार कर सकते हैं?
उत्तर-लोन प्राप्त होने के बाद बैंक तथा उससे जुड़े अधिकारी आपके रोजगार का निरीक्षण करते हैं इसलिए आप जिस रोजगार के लिए लोन लेते हैं वही रोजगार को संचालित कर पाएंगे|
प्रश्न-मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट का नाम क्या है?
उत्तर-मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट mysy.msmeup.org.in है?