Bihar diesel anudan Yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया

अनियमित वर्षा के कारण बिहार सरकार ने डीजल अनुदान योजना लागू किया है जो की 17 अगस्त 2026 से इस योजना का लाभ बिहार के किसानों को मिलना प्रारंभ हो जाएगा और इस योजना की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 तक की है जो कि बिहार के किसानों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है| बिहार सरकार अपने राज्य के सभी जिलों तथा ग्रामीण और शहरीय क्षेत्र में भी यह योजना पूर्णतया लागू कर चुकी है की जो भी किसान डीजल द्वारा संचालित होने वाले पंप के द्वारा सिंचाई करते हैं उनके लिए सरकार की तरफ से काफी अच्छी मदद मिलने वाली है और इसका लाभ प्रत्येक किसानों को मिलेगा क्योंकि इस योजना के अंतर्गत स्वयं की जमीन यानी (रैयत) किसान के अलावा बटाईदार किसान यानी (गैर रैयत) किसान को भी डीजल अनुदान योजना का लाभ है बिहार डीजल अनुदान योजना 2026 का लाभ लेने के लिए किसान की पात्रता क्या होनी चाहिए? समय सीमा क्या है ?आवश्यक दस्तावेज क्या है? आवेदन की प्रक्रिया क्या है? तथा कौन से पोर्टल पर बिहार डीजल अनुदान योजना की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं? तथा अपने स्टेटस चेक कर सकते हैं? इत्यादि तमाम जानकारी आपको यहां पर नीचे प्रदान की गई है

Bihar diesel anudan Yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया

आवश्यक दस्तावेज (documents)

  • आधार कार्ड से लिंक हुआ बैंक अकाउंट
  • आधार कार्ड
  • किसान पंजीयन संख्या
  • पेट्रोल पंप की computerised रसीद
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेत का खसरा
  • डीजल से सिंचित रकबा
  • बगल के दो किसानों के नाम

डीजल अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड से लिंक किया हुआ बैंक अकाउंट की आवश्यकता होती है ताकि अनुदान की रकम सरकार द्वारा उसे अकाउंट में पहुंच सके इसके अलावा जिस पेट्रोल पंप पर आप पेट्रोल लेंगे उसकी computerised रसीद की आवश्यकता होगी जिस पर किसान पंजीयन संख्या के अंतिम 10 अंक दर्ज किए जाएंगे और किसान के हस्ताक्षर होने आवश्यक है जो अनपढ़ किसान है वह अंगूठे का निशान भी लगा सकते हैं इसके अलावा खेत का खसरा तथा डीजल के द्वारा पंपिंग सेट से सिंचित रकबा और उसे रकबा के बगल के दो किसानों के नाम आवश्यक है इसके अलावा जो बटाईदार किसान है वह भी यही दस्तावेजों के माध्यम से योजना का लाभ ले सकते हैं लेकिन बटाईदार किसान को एक फॉर्म भरना होगा जिस पर यह सत्यापित करना होगा कि वह एक बटाईदार किस है इसके लिए उस फार्म पर ग्राम प्रधान या पंचायत प्रमुख का हस्ताक्षर होना अत्यंत आवश्यक है इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आप आप किसान डीजल अनुदान योजना का लाभ ले सकते हैं

आवश्यक जानकारी की सूची (short details)

विवरणजानकारी
योजना का नामबिहार डीजल अनुदान योजना
विभागबिहार कृषि विभाग (DBT agriculture)
वित्तीय वर्ष2026-27
राज्यबिहार
आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ तिथि17/08/2026
आवेदन प्रक्रिया समाप्त तिथि30/10/2026
लाभार्थीरैयत (स्वयं) तथा गैर रैयत किसान (बटाईदार किसान)
अनुदान दर75 रुपए प्रति लीटर
अधिकतम अनुदान का लाभ18000 रुपए
आधिकारिक पोर्टलhttps://dbtagriculture.bihar.gov.in/
अनुदान पंजीकरणऑनलाइन
अधिकतम सिंचाई क्षेत्र8 एकड़
सिंचाई यंत्रडीजल चालित पंपिंग सेट
सब्सिडी गाइडलाइन लिंकhttps://dbtagriculture.bihar.gov.in

पात्रता (eligibility)

  • आवेदक को बिहार का मूल निवासी होना आवश्यक है
  • लाभार्थी बिहार के किसी भी जिले का हो सकता है
  • एक घर में एक ही व्यक्ति को बिहार डीजल योजना का लाभ मिलेगा
  • लाभार्थी के पास खेत के खसरा तथा लगन की रसीद होना आवश्यक है
  • आवेदक के पास पेट्रोल पंप पर मिलने वाली कंप्यूटराइज रसीद होना आवश्यक है

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (apply online)

बिहार सरकार द्वारा डीजल अनुदान योजना 17 अगस्त 2026 से शुरू कर दी गई है जो की आप आप बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट DBTagriculture पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं या पोर्टल 17 अगस्त 2026 से लेकर 30 अक्टूबर 2026 तक खुला रहेगा इसलिए इस अवधि के दौरान जिन किसानों को आवेदन करना है वह यहां पर आवेदन करके लाभ ले सकते हैं बिहार सरकार असिंचित क्षेत्रों में जो किसान डीजल पंपिंग सेट से खेतों की सिंचाई करते हैं उसके लिए 75 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से किसानों को लाभ मिलने वाला है अतः आप बिहार सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीधे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं जो कि इसका लिंक हमारे इस पोस्ट में दिया गया

  • सबसे पहले आपको बिहार सरकार की ऑफिशल वेबसाइट DBTagriculture पर जाना होगा जो कि आप नीचे स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं
Screenshot 15
  • जब आप होम पेज पर होंगे तो आपको सबसे ऊपर बाएं तरफ ऑनलाइन सेवाएं के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है
Screenshot 16
  • जब आप ऑनलाइन सेवाएं पर क्लिक करेंगे तो आपको डीजल सब्सिडी खरीफ 2026-27 लिखा हुआ देखने को मिलेगा इस पर आपको क्लिक कर देना है
  • यह पोर्टल 17 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है अतः अब आप डीजल योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई की प्रक्रिया यहां से पूरी कर सकते हैं
Screenshot 17
  • यह आवेदन आप बिहार कृषि अप पर भी कर सकते हैं
  • डीजल अनुदान का लाभ लेने के लिए जब आप डीजल अनुदान पर क्लिक करेंगे तो वहां पर आपको 13 अंकों का पंजीकरण संख्या भरना होगा
  • इसके पश्चात आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जहां पर आपको सभी जानकारी को भरना होता है
  • उसके पश्चात आपको पेट्रोल पंप से प्राप्त किया गया computerised रसीद जिस पर आपके हस्ताक्षर और किसान निबंध की अंतिम 10 अंक होना आवश्यक है इसे आपको यहां पर अपलोड करना होगा
  • संचित रकबा का खसरा नंबर तथा अगल-बगल के दो किसानों के नाम डाल देना है
  • उसके पश्चात आपको अपने फसल का चुनाव करना है जैसे (बिचड़ा, जूट, धान, मक्का, दलहन, तेलहन, सब्जी, सुगन्धित एवंऔषधीय पौधे में से एक फसल) का चुनाव करना है
  • पेट्रोल पंप से प्राप्त रसीद की तिथि दर्ज करनी है जो की 17 अगस्त 2026 से लेकर 30 अक्टूबर 2026 तक ही होनी चाहिए
  • अंतिम में सभी जानकारी भरने के पश्चात सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है
  • कुछ समय बाद आपको एसएमएस के माध्यम से आवेदन संख्या प्राप्त हो जाएगी

आवेदन की स्थिति कैसे जाने (check status)

  • की वर्तमान स्थिति जानने के के लिए आपको DBTagriculture के होम पेज पर आ जाना है
  • उसके पश्चात आपको आवेदन की स्थिति एवं प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है
  • क्लिक करने के बाद आपको यहां पर डीजल सब्सिडी 2026-27 का चुनाव करना है और फसली वर्ष पर क्लिक कर देना है
  • जब आप यहां पर क्लिक करेंगे तो आपको आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी जो कि आपको आवेदन करने के पश्चात एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होती है
  • आवेदन संख्या दर्ज करने के बाद आपको स्थिति जाने पर क्लिक करना है इसके बाद आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं
Screenshot 18

डीजल अनुदान योजना की मुख्य बिंदु (main points)

  • डीजल अनुदान योजना का लाभ रैयत तथा गैर रैयत सभी प्रकार के किसानों को मिलने वाली है
  • बिहार सरकार के द्वारा डीजल पंप सेट से सिंचाई करने पर 75 रुपए प्रति लीटर का अनुदान दिया जा रहा है
  • योजना का लाभ पाने के लिए पेट्रोल पंप से कंप्यूटराइज रसीद एकदम साफ होना अनिवार्य है
  • उस रसीद पर किसान पंजीयन संख्या का अंतिम 10 अंक और किस के अंगूठे का निशान या हस्ताक्षर होना अनिवार्य है अन्यथा यह स्कैन नहीं हो पाएगा और योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा
  • डीजल अनुदान योजना का लाभ अधिकतम 8 एकड़ जमीन सिंचाई के लिए दिया जाता है
  • खरीफ फसलों के लिए एक एकड़ सिंचाई के लिए 750 रुपए दिया जाएगा
  • धान का बिचड़ा एवं जुट फसल के लिए 2 सिंचाई के लिए ₹1500 प्रति एकड़ दिया जाएगा
  • धान मक्का दलहन तिलहन तथा अन्य सुगंधित औषधीय पौधे की अधिकतम तीन सिंचाई के लिए 2250 रुपए प्रति एकड़ दिया जाएगा
  • लाभार्थी को योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट होना अत्यंत आवश्यक है
  • योजना का लाभ लेने के लिए किसान पंजीयन संख्या होना अत्यंत आवश्यक है
  • अप्लाई करते समय या ध्यान रखना आवश्यक है की पेट्रोल पंप की रसीद की तिथि 17 अगस्त 2026 से लेकर 30 अक्टूबर 2026 के बीच की होनी चाहिए अन्यथा योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा

मुख्य लिंक (important links)

विवरणलिंक
योजना का नामबिहार डीजल अनुदान योजना
आधिकारिक पोर्टलdbtagriculture.bihar.gov.in/
योजना गाइडलाइनguidline pdf
आवेदन प्रक्रियाonline
बिहार किसान हेल्पलाइन नंबर टोल फ्री800 345 6455

आपके प्रश्न (FAQ)

प्रश्न -बिहार डीजल अनुदान योजना समय सीमा क्या है?

उत्तर- बिहार डीजल अनुदान योजना की समय सीमा 17 अगस्त 2026 से लेकर 30 अक्टूबर 2026 तक है|

प्रश्न-बिहार डीजल अनुदान योजना की लाभ की अधिकतम राशि क्या है?

उत्तर-बिहार डीजल अनुदान योजना की अधिकतम लाभ की सीमा 18000 रुपए है|

प्रश्न -डीजल अनुदान योजना का लाभ प्रति लीटर दर कितना है?

उत्तर-डीजल अनुदान योजना का लाभ 75 रुपए प्रति लीटर है|

प्रश्न-डीजल अनुदान योजना का लाभ अधिकतम कितने रकबा का है?

उत्तर-डीजल अनुदान योजना का लाभ का अधिकतम रकबा 8 एकड़ तक है|

प्रश्न-डीजल अनुदान योजना का मुख्य प्रयोजन क्या है?

उत्तर-डीजल अनुदान योजना का मुख्य प्रयोजन अल्प वर्षा के कारण असिंचित क्षेत्र को पंपिंग सेट के द्वारा सिंचाई करने पर किसानों को सहायता देना है|

प्रश्न-बिहार डीजल अनुदान योजना के तहत किन किसानों को लाभ मिलेगा?

उत्तर-बिहार डीजल अनुदान योजना के तहत रैयत स्वयं तथा गैर रैयत बटाईदार किसानों को बिहार डीजल अनुदान योजना के तहत लाभ मिलने वाला है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top