उत्तर प्रदेश सरकार अपने प्रदेश के युवा छात्रों के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है क्योंकि उत्तर प्रदेश के युवा शिक्षा क्षेत्र में, तकनीकी के क्षेत्र में, पैरामेडिकल के क्षेत्र में विकास कर सकें और मैन्युअल प्रक्रिया के स्थान पर ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा अपना कार्य करें इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार 2021 में डिजीशक्ति योजना का आरंभ किया जिसके तहत देश के युवाओं को ऑनलाइन कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया कोरोना के समय में भी छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया ताकि उनकी पढ़ाई में कोई रूकावट या अर्चन ना आए इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को डिजिटल बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2374.60 करोड़ का बजट स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 (swami vivekananda yuva sashaktikaran yojana up 2026)के अंतर्गत आवंटित किया है इस योजना के तहत प्रदेश के सभी वर्ग के युवा छात्र-छात्राओं को जो उच्च शिक्षा जैसे स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पैरामेडिकल, नर्सिंग, आईटीआई, कौशल विकास, तकनीकी की पढ़ाई करने वाले 25 लाख छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट /स्मार्टफोन देने का फैसला लिया है ताकि प्रदेश के युवाओं को ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कोई भी परेशानी ना हो और रोजगार सरकारी योजनाएं तथा पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी सीधे और तुरंत ऑनलाइन युवाओं तक पहुंचाई जा सके यदि आप भी एक छात्र हैं और इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यदि आप भी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 के लाभ के पात्र हैं तो आपके लिए यह पोस्ट काफी महत्वपूर्ण होने वाला है आज के इस पोस्ट में हम आप लोगों को पोस्ट से जुड़ी हुई अनेक प्रश्न जैसे स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना क्या है? इसकी पात्रता क्या है? तथा इस योजना के तहत कौन-कौन से लाभ मिलने वाले हैं? और योजना का आवेदन किस प्रकार किया जाएगा? तथा आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं? इत्यादि तमाम प्रश्नों के उत्तर नीचे प्रदान किए गए हैं

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 संक्षिप्त विवरण (short details)
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना |
| प्रदेश का नाम | उत्तर प्रदेश |
| मुख्यमंत्री का नाम | माननीय योगी आदित्यनाथ |
| योजना का प्रारंभ वर्ष | 2021 |
| लाभ प्रदान करने का वित्तीय वर्ष | 2026-27 |
| मिलने वाले लाभ | मुफ्त टैबलेट/ स्मार्टफोन |
| पात्रता | स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, ITI, कौशल विकास, पैरामैडिकल तथा नर्सिंग संस्थानों में अध्यनरत छात्र-छात्राएं |
| आधिकारिक पोर्टल लिंक | digishakti.up.gov.in |
| टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर | 0522 2304703 |
| योजना के लिए बजट की राशि | 2374.60 करोड़ |
| योजना का लक्ष्य | 25 लाख मुफ्त स्मार्टफोन /टैबलेट वितरण |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| योजना के उद्देश्य | उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवा छात्र-छात्राओं को डिजिटल इंडिया से जोड़ना रोजगार और पाठ्यक्रम संबंधी सभी जानकारी को सीधे युवाओं तक पहुंचाना |
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 के लाभ (benefits)
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा डिजिटल सशक्तिकरण के लिए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के द्वारा सरकार ने पात्र छात्राओं को स्मार्टफोन/ टैबलेट देने का फैसला लिया है और वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत कैबिनेट में इस योजना के लिए 2374.60 करोड रुपए आवंटित किए हैं जिसके तहत 25 लाख छात्र-छात्राओं को टैबलेट स्मार्टफोन दिया जाएगा इस योजना का लाभ पाने के लिए कहीं भी ऑनलाइन पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं है बस लाभार्थी को सिर्फ डिजीशक्ति पोर्टल पर जाकर अपना आधार वेरीफिकेशन करना है तथा आधार में कोई भी त्रुटि होने पर उसमें सुधार के बाद फिर से वेरिफिकेशन के लिए भेज सकते हैं आधार वेरिफिकेशन होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने सरकारी अथवा प्राइवेट शिक्षण संस्थान के द्वारा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं और एसएमएस के द्वारा आपके आवेदन की स्थिति की जानकारी दी जाएगी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 के मिलने वाले लाभ निम्नलिखित हैं
- उत्तर प्रदेश के 25 लाख पात्र छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट या स्मार्टफोन दिए जाएंगे
- डिजिटल युवा सशक्तिकरण को प्रोत्साहन
- रोजगार तथा पाठ्यक्रम के सभी सूचनाएं सीधे तौर पर युवाओं को मिलेंगी
- स्मार्टफोन टैबलेट में रोजगार तथा उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम से जुड़ी फीचर्स पहले से ही प्रदान किए जाएंगे
- रोजगार तथा तकनीकी क्षेत्र की सीधी जानकारी युवाओं तक पहुंचेगी
- ऑनलाइन पढ़ाई को प्रोत्साहन मिलेगा जिस घर बैठे ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं
- स्मार्टफोन टैबलेट के द्वारा ऑनलाइन शिक्षण संस्थानों से छात्र-छात्राएं जुड़ पाएंगे तथा उच्च शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के उद्देश्य (Objectives of the scheme)
उत्तर प्रदेश सरकार ने 2021 में डिजीशक्ति योजना लागू किया ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार तथा प्रशिक्षण के मामले में डिजिटल लाया जा सके ताकि शिक्षा के क्षेत्र में तथा तकनीक और रोजगार के क्षेत्र में उनकी पहुंच विश्व व्यापी हो इन्हीं बात को ध्यान में रखते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना लागू किया और 25 लाख युवा छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट /स्मार्टफोन देने की घोषणा की है इस योजना का निर्माण अनेक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया गया है जो निम्नलिखित है
- प्रदेश के युवाओं को डिजिटल सशक्तिकरण के लिए प्रोत्साहित करना
- युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना
- युवा छात्र-छात्राओं को रोजगार शिक्षण तथा प्रशिक्षण और तकनीकी के क्षेत्र में सीधे जानकारी उपलब्ध कराना
- युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना
- युवाओं के जीवन स्तर को उच्च बनाना
- युवाओं के शिक्षण तथा प्रशिक्षण को आसान बनाना
- युवाओं को उच्च शिक्षण संस्थानों से जोड़ना
- डिजीशक्ति योजना को साकार रूप देना
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 की पात्रता (eligibility)
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में लागू की गई है जिसका लाभ उत्तर प्रदेश के 25 लाख युवा छात्र-छात्राओं को प्रदान किया जाएगा योजना के अंतर्गत स्नातक, स्नातकोत्तर, कौशल विकास, तकनीकी, आईटीआई, डिप्लोमा,पैरामेडिकल एवं नर्सिंग से जुड़े हुए शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को अपने प्रशिक्षण तथा शिक्षण कार्य के लिए उत्तर प्रदेश सरकार मुफ्त टैबलेट तथा स्मार्टफोन प्रदान कर रही है यह लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ योग्यता अनिवार्य है जो निम्नलिखित है
- लाभार्थी उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए
- स्नातक, स्नातकोत्तर, कौशल विकास, डिप्लोमा, आईटीआई तथा अन्य तकनीकी शिक्षण और प्रशिक्षण, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग तथा संबंधित विभाग से जुड़े हुए अन्य शिक्षण एवं प्रशिक्षण से जुड़े हुए युवा
- पात्र छात्र अथवा युवा सरकारी मान्यता प्राप्त अथवा सरकारी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में पंजीकृत होना चाहिए
- लाभार्थी को digishakti.up.gov.in पोर्टल पर आधार कार्ड वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरा हुआ होना चाहिए
- लाभार्थी को अपने पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में होना चाहिए या वह किसी एक साल वाले पाठ्यक्रम का डिप्लोमा कर रहा होना चाहिए
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 के आवश्यक दस्तावेज (documents)
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षण तथा प्रशिक्षण कर रहे छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट तथा स्मार्टफोन देने की घोषणा की है इसलिए इस योजना के अंतर्गत वह सभी छात्र-छात्राएं सम्मिलित हैं जो अपने स्नातक तथा डिप्लोमा या अन्य किसी प्रशिक्षण के अंतिम वर्ष में है अथवा उनका पाठ्यक्रम 1 वर्ष का है इस प्रकार के युवाओं को उत्तर प्रदेश सरकार टैबलेट तथा स्मार्टफोन प्रदान कर रही है ताकि उत्तर प्रदेश के युवाओं को डिजिटल इंडिया से जोड़ा जा सके और उन तक रोजगार तथा तकनीकी से जुड़ी हुई सभी जानकारी ऑनलाइन प्रदान की जाए इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है जो निम्नलिखित है
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- शिक्षण संस्थान का विवरण
- मार्कशीट
- डिजीशक्ति पोर्टल पर आधार वेरीफिकेशन
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल ऐड्रेस
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 के प्रमुख बिंदु (main points)
- यह योजना सिर्फ उत्तर प्रदेश के महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय या अन्य शिक्षण अथवा प्रशिक्षण संस्थान के छात्रों के लिए है अतः अन्य प्रदेश के छात्र लाभ के पात्र नहीं होंगे
- यह योजना सभी वर्ग के लोगों के लिए है अतः किसी भी वर्ग का युवा इस योजना के लाभ का पात्र हो सकता है
- इस योजना के लिए कौन सा युवा पात्र है इसका पहचान छात्र के शिक्षण संस्थान के द्वारा किया जाता है
- इस योजना का आवेदन करने के लिए कोई ऑनलाइन पंजीकरण अथवा किसी वेबसाइट में लॉगिन होने की आवश्यकता नहीं है
- इस योजना का आवेदन पूर्ण रूप से ऑफलाइन प्रक्रिया के द्वारा संलग्न शिक्षण संस्थान के द्वारा किया जाता है
- यदि केवाईसी की प्रक्रिया विफल हो जाती है तो आपको यह चेक करना है कि आपका आधार कार्ड में दिए गए नाम डेट ऑफ बर्थ डिजीशक्ति पोर्टल पर प्राप्त जानकारी के अनुसार मेल खाते हैं या नहीं
- यदि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं तो आपको अपने शिक्षण संस्थान में संपर्क करना चाहिए और यह पता करना चाहिए कि आपका लाभार्थी सूची में है या नहीं
- संलग्न शिक्षण संस्थानों के द्वारा ही विद्यार्थी का आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड की जाती है उसके बाद आप डिजीशक्ति पोर्टल पर विद्यार्थी की स्थिति का जांच कर सकते हैं
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना की आवेदन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मुफ्त टैबलेट स्मार्टफोन वितरित करने वाली योजना का आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन जारी नहीं किया गया है इसलिए इसका आवेदन करने के लिए आपको अपने शिक्षण संस्थान से संपर्क करना होगा और शिक्षण संस्थान पर जाकर अपना आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन फॉर्म भरना होगा और उन संस्थाओं के द्वारा ही संलग्न पोर्टल पर इसे अपलोड किया जाता है उसके बाद आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच ऑनलाइन कर पाएंगे ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आपको ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरा करना अनिवार्य है
- यदि आप इस योजना के लाभ के पात्र हैं तो आपको अपने शिक्षण संस्थान महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में संपर्क करना चाहिए और यह जानकारी प्राप्त करना चाहिए कि लाभार्थी की सूची में उनका नाम है अथवा नहीं
- यदि आपका नाम लाभार्थी सूची में है तो शिक्षण संस्थान महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार वहां पर सभी दस्तावेज ले जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी
- संलग्न शिक्षण संस्थान के द्वारा आपके सभी दस्तावेज और आवेदन के फॉर्म डिजीशक्ति पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे
- उसके बाद आप डिजीशक्ति पोर्टल पर जाकर छात्र का विवरण तथा छात्र की स्थिति की जांच कर पाएंगे
- उसके बाद डिजीशक्ति आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना आधार ई केवाईसी को सत्यापित करना होगा
- जब आधार ई केवाईसी सत्यापित हो जाता है तो मिलने वाले उपकरण के चुनाव के लिए संस्थागत कर्मचारियों के पास भेजा जाता है
- मिलने वाले उपकरण का चुनाव तथा सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संस्थान के द्वारा उपकरण जैसे टैबलेट या स्मार्टफोन वितरण किए जाते हैं
आधार ई केवाईसी प्रक्रिया (Aadhar e KYC)
- आधार ई केवाईसी प्रक्रिया के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट digishakti.up.gov.in के होम पेज पर जाना होगा


- अब आपको “मेरी पहचान पोर्टल के माध्यम से ई केवाईसी” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है
- अब यहां पर आपको अपने शिक्षण संस्थान, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय के नाम का चुनाव कर लेना है
- इसके बाद नामांकन संख्या डालकर विद्यार्थी का विवरण खोजना है
- यदि आपको विद्यार्थी का विवरण मिल जाता है तो आप यहां पर आधार कार्ड नंबर डालकर लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के द्वारा इसे सत्यापित कर पाएंगे
- यदि आपका नाम डेट ऑफ बर्थ लिंग इत्यादि डिजीशक्ति पोर्टल पर प्राप्त विवरण से मेल खाता है तो आपकी ई केवाईसी की प्रक्रिया सत्यापित हो जाएगी
- यदि यह विफल हो जाती है तो आपको अपने आधार कार्ड अथवा डिजीशक्ति पोर्टल के विवरण को ठीक करना होगा
- उसके बाद आप अपना आधार ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी कर पाएंगे
योजना के अंतर्गत मिलने वाले उपकरण
| उपकरण का नाम | मॉडल नंबर | बैटरी पावर | रैम | स्टोरेज | कैमरा |
|---|---|---|---|---|---|
| सैमसंग स्मार्टफोन | A03/A03s | 5000 MAH | 3GB | 32GB | 8 मेगापिक्सल बैक कैमरा 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा |
| लावा स्मार्टफोन | LE000Z93P (Z3) | 5000 MAH | 3GB | 32GB | 8 मेगापिक्सल बैक कैमरा 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा |
| सैमसंग टेबलेट | A7 Lite LTE-T225 | 5100 MAH | 3 GB | 32 GB | 8 मेगापिक्सल बैक कैमरा 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा |
| लावा टेबलेट | T81n | 5100 MAH | 2GB | 32GB | 8 मेगापिक्सल बैक कैमरा 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा |
| एसर टैबलेट | Acer One 8 T4-82L | 5100 MAH | 2GB | 32GB | 8 मेगापिक्सल बैक कैमरा 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा |
आपके प्रश्न (FAQ)
प्रश्न-स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 क्या है?
उत्तर-वर्ष 2026-27 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार स्नातक , स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, आईटीआई, तकनीकी शिक्षा, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग में शिक्षण तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट तथा स्मार्टफोन प्रदान कर रही है जिसे स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 के नाम से जाना जाता है
प्रश्न-स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 किस प्रदेश में लागू की गई है?
उत्तर-स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 उत्तर प्रदेश में लागू की गई है
प्रश्न-स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 का लाभ लेने के लिए पात्रता क्या है?
उत्तर-उत्तर प्रदेश के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय में स्नातक, डिप्लोमा, तकनीकी पैरामेडिकल एवं नर्सिंग तथा आईटीआई क्षेत्र में शिक्षण तथा प्रशिक्षण करने वाले उत्तर प्रदेश के छात्र इस योजना का लाभ लेने के पात्र हैं
प्रश्न-स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 के लिए लाभार्थी की पहचान कौन करता है?
उत्तर-स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 के लिए लाभार्थी की पहचान संलग्न शिक्षण संस्थान के द्वारा की जाती है
प्रश्न-स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 के अंतर्गत कौन-कौन से लाभ प्राप्त होते हैं?
उत्तर-स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पात्र युवाओं को मुफ्त टैबलेट तथा स्मार्टफोन दिए जाते हैं
प्रश्न-स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 के तहत कौन से कंपनी के मोबाइल तथा टैबलेट दिए जाते हैं?
उत्तर-स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 के तहत सैमसंग तथा लावा के स्मार्टफोन तथा टैबलेट और एसर के टैबलेट दिए जाते हैं
प्रश्न-स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 का आधार ई केवाईसी कहां से किया जाता है?
उत्तर-स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2026 का आधार ई-केवाईसी आधिकारिक वेबसाइट डिजीशक्ति पोर्टल पर किया जाता है
प्रश्न-उत्तर प्रदेश में फ्री टैबलेट तथा स्मार्ट फोन कब मिलेगा?
उत्तर-शिक्षण संस्थानों के द्वारा आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आधार की केवाईसी सत्यापित होने के बाद जब सभी दस्तावेज सत्यापित हो जाते हैं तब शिक्षण संस्थानों के द्वारा उपकरण का वितरण किया जाएगा