PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन, लाभ, पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज

भारत में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारत सरकार समय-समय पर कई महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत कर रही है इसी क्रम में भारत सरकार ने रोजगार तथा श्रम मंत्रालय विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू किया जिसके अंतर्गत भारत में रोजगार के अवसर में वृद्धि किया जा सके और यह रोजगार के अवसर विकासशील भारत को विकसित भारत की तरफ अग्रसर करेंगे प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत किसी भी प्राइवेट संस्थान अथवा फैक्ट्री में पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों को ₹15000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है यह राशि दो किस्तों में लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं इसके अलावा संस्थान अथवा कंपनी मालिक को भी नए रोजगार प्रदान करने पर प्रोत्साहन राशि प्राप्त होती है यह राशि नियोक्ता अथवा कंपनी का मालिक अपने कर्मचारियों को कितना वेतन देता है उसके आधार पर तय किया जाता है यहां पर इस पोस्ट में आपको इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी की कौन सी स्थिति में नियोक्ता को कितने रुपए की राशि प्रति महीना प्रदान की जाती है

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू करने का मुख्य उद्देश्य रोजगार के अवसर में वृद्धि करना है और विनिर्माण क्षेत्र में विकास करना है इस योजना का लाभ लेने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन पोर्टल पर 1अगस्त 2025 से लेकर 31जुलाई 2027 तक पंजीकृत होना चाहिए कर्मचारियों को यह राशि 6 महीने की कार्य अवधि के बाद उसके वेतन का आधा रकम उसके बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर किए जाते हैं अर्थात यह अधिकतम राशि 15000 का आधा 7500 तक ही सीमित है और एक साल तक कार्य करने के पश्चात भविष्य निधि में सभी निर्धारित (इलेक्ट्रिक चालान) कर्मचारी के द्वारा काटे गए ईपीएफओ के पैसे (सह रिटर्न) नियोक्ता द्वारा भुगतान के कागज जमा करने के बाद बाकी दूसरी किस्त 7500 कर्मचारी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं आज के इस पोस्ट में हम आप लोगों को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना 2026 के कौन-कौन से लाभ हैं? और इस योजना के उद्देश्य क्या है? तथा पात्रता और आवश्यक दस्तावेज क्या है? तथा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार से किया जा सकता है? इत्यादि तमाम प्रश्नों के उत्तर यहां पर नीचे आर्टिकल में दिए गए हैं

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन, लाभ, पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का संक्षिप्त विवरण (short details)

विवरणजानकारी
योजना का नामप्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना
योजना का पंजीकरण वर्ष1अगस्त 2025 से लेकर 31जुलाई 2027 के बीच
विभाग का नामरोजगार एवं श्रम मंत्रालय विभाग
योजना के उद्देश्यरोजगार क्षेत्र में वृद्धि करना, प्राइवेट कंपनियों को बढ़ावा, अधिक से अधिक रोजगार प्रदान करना
कर्मचारियों को मिलने वाली अधिकतम प्रोत्साहन राशि₹15000
नियोक्ता को मिलने वाली अधिकतम प्रोत्साहन राशि₹3000 प्रति माह
लाभ लेने के लिए कर्मचारियों की पात्रताप्रथम बार किसी कंपनी में काम कर रहा हो और उसका पंजीकरण निर्धारित समय सीमा में हुआ हो और उसका एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर(UAN) होना चाहिए
लाभ लेने के लिए नियोक्ता की पात्रता50 कर्मचारियों से कम वाले प्रतिष्ठान कम से कम दो अतिरिक्त रोजगार उत्पन्न करें
50 कर्मचारियों से अधिक प्रतिष्ठान कम से कम पांच अतिरिक्त रोजगार उत्पन्न करें
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट लिंकpmvbry.epfindia.gov.in

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य (Objective of the scheme)

भारत सरकार बेरोजगारी को कम करने के लिए देश में अनेक प्रयास कर रही है उन्हें प्रयासों में से पीएम विकसित भारत योजना एक महत्वपूर्ण कदम है जो की इस योजना के द्वारा कर्मचारियों तथा नियोक्ता दोनों को ही प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है ताकि रोजगार के क्षेत्र में वृद्धि हो सके और भारत एक विकसित राष्ट्र बन सके प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के कुछ मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं

  • रोजगार के अवसर में वृद्धि करना
  • युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिलाना
  • कर्मचारियों को ईपीएफओ के तहत सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना
  • कर्मचारियों को विनिर्माण क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना
  • नियोक्ताओं को नए रोजगार के साधन में वृद्धि करने के लिए प्रोत्साहन देना
  • कंपनी और नियोक्ताओं को नए कर्मचारी भारती करने के लिए प्रोत्साहित करना
  • कर्मचारियों को अच्छी वेतन देने के लिए प्रेरित करना

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के लाभ (benefits)

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ दो चरणों में प्रदान किया जाता है जिसमें प्रथम चरण में प्रथम बार काम करने वाले कर्मचारियों को 15000 की अधिकतम राशि दी जाती है जो की 1 साल के अंदर 6 महीनो के अंतराल पर दिए जाते हैं इसके अलावा दूसरे चरण में कंपनी या नियोक्ता को अतिरिक्त रोजगार के अवसर प्रदान करने पर कर्मचारी की तनख्वाह के आधार पर अधिकतम ₹3000 प्रति महीना 2 साल से लेकर 4 साल तक प्रदान किया जाता है इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे पढ़ें

कर्मचारियों को मिलने वाला लाभ

  • यदि कोई कर्मचारी पहली बार किसी कंपनी या नियोक्ता के पास कार्यकर्ता है और उसका कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में 1अगस्त 2025 से लेकर 31जुलाई 2027 के बीच में पंजीकरण हो गया है तो उसे अधिकतम ₹15000 की राशि प्राप्त होती है
  • यह राशि लगातार 6 महीना कार्य करने के बाद उसके वेतन का आधा रकम अधिकतम 7500 ही उसके बैंक अकाउंट में डाला जाता है अर्थात यदि किसी कर्मचारी का वेतन 15000 से अधिक है तो भी उसे मात्र 7500 ही 6 महीने कार्य करने के बाद प्राप्त होते हैं
  • 1 साल बाद दूसरी किस्त प्राप्त करने के लिए भविष्य निधि संगठन में जमा किए हुए रकम के सभी दस्तावेज जिसे इलेक्ट्रॉनिक चालान, सह रिटर्न जमा करने के 45 दोनों में दूसरी किस्त की अधिकतम राशि 7500 कर्मचारी के सेविंग स्कीम में जमा की जाती है

नियोक्ता/ कंपनी को मिलने वाला लाभ

  • नियोक्ता जब अपने आधारभूत यानी अपने कार्य क्षमता से अधिक रोजगार उत्पन्न करता है तो उसे इस योजना का लाभ 2 साल तक दी जाती है
  • विनिर्माण क्षेत्र में जब कंपनियां अतिरिक्त रोजगार उत्पन्न करती हैं तो उन्हें इस योजना का लाभ चार सालों तक दी जाती है
  • यदि कर्मचारी का वेतन ₹10000 या उससे कम है तो कंपनी अथवा नियोक्ता को सरकार ₹1000 प्रति माह अतिरिक्त रोजगार के लिए प्रदान की जाती है
  • यदि कर्मचारी का वेतन ₹20000 है तो कंपनी अथवा नियोक्ता को ₹2000 प्रति माह अतिरिक्त रोजगार के लिए प्रदान की जाती है
  • यदि कर्मचारी का वेतन 20000 से 1 लाख के बीच में है तो कंपनी अथवा नियोक्ता को ₹3000 प्रति माह अतिरिक्त रोजगार के लिए प्रदान की जाती है
  • पात्र संस्थान अथवा कंपनी को इलेक्ट्रिक चालान सह रिटर्न तथा भविष्य निधि संगठन में जमा की हुई राशि के दस्तावेज जमा करने पर यह लाभ 6 महीने पर एक मुस्ट राशि के रूप में दी जाती है
  • पात्र कंपनी तथा संस्था को प्रोत्साहन की राशि संस्था तथा कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड अकाउंट पर ट्रांसफर किए जाते हैं

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना की पात्रता (eligibility)

भारत सरकार द्वारा लागू की गई पीएम विकसित भारत रोजगार योजना रोजगार में विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके द्वारा भारत के युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखने का कार्य करती है इस योजना के अंतर्गत कर्मचारी (एम्पलाई) तथा नियोक्ता (एंपलॉयर्स) दोनों को ही प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है अतः दोनों के लिए अलग-अलग पात्रता है निम्नलिखित है

कर्मचारी के लिए पात्रता

  • कर्मचारी भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए
  • कर्मचारी पहले से भविष्य निधि संगठन या अन्य किसी ट्रस्ट का लाभ लिया हुआ ना होना चाहिए
  • कर्मचारी पहली बार किसी कंपनी अथवा नियोक्ता के पास कार्य कर रहा हो
  • कर्मचारियों को 1अगस्त 2025 से लेकर 31जुलाई 2027 के बीच में किसी कंपनी या संस्थान में पंजीकृत हुआ होना चाहिए
  • कर्मचारियों को भविष्य निधि संगठन की आधिकारिक वेबसाइट उमंग अप या उमंग की वेबसाइट में पंजीकृत होने के बाद Universal account number (UAN) होना अनिवार्य है
  • कर्मचारियों को पहली किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए 6 महीना का कार्य विवरण तथा भविष्य निधि संगठन में किए गए अंशदान तथा इलेक्ट्रॉनिक चालान सह रिटर्न होना अनिवार्य है
  • कर्मचारियों को दूसरी किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए 6 महीने का कार्य विवरण तथा भविष्य निधि संगठन में किए गए अंशदान और एक साल का इलेक्ट्रॉनिक चलन सह रिटर्न होना अनिवार्य है
  • योजना का लाभ लेने के लिए कर्मचारी का वेतन 1 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए
  • कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से पंजीकृत कंपनी अथवा संस्थान में कार्य कर रहा होना चाहिए

नियोक्ता/कंपनी के लिए पात्रता

  • नियोक्ता अथवा कंपनी को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन तथा विविध प्रावधान अधिनियम 1952 के अंतर्गत सम्मिलित होना चाहिए
  • नियोक्ता अथवा कंपनी के पास अपने संस्थान के नाम पर बैंक खाता होना अनिवार्य है
  • यदि किसी कंपनी अथवा नियोक्ता के पास 50 कर्मचारी से कम है तो उसे कम से कम दो रोजगार उत्पन्न करना होगा
  • यदि किसी कंपनी अथवा कर्मचारियों के पास 50 कर्मचारियों से अधिक हैं तो उसे कम से कम पांच रोजगार उत्पन्न करना होगा
  • नियोक्ता अथवा कंपनी को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में किए गए अंशदान तथा इलेक्ट्रॉनिक चालान सह रिटर्न निर्धारित समय पर जमा होना चाहिए
  • नियोक्ता अथवा कंपनी के पास जीएसटी (goods and services tax) का विवरण होना अनिवार्य है

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के आवश्यक दस्तावेज (documents)

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ के लिए कुछ दस्तावेज आवश्यक होते हैं जो की पंजीकरण के समय लगाए जाते हैं और आवेदन करने के समय भी कुछ आवश्यक दस्तावेज होते हैं जो आपके पास होने अनिवार्य हैं

  • पंजीकरण के समय एक संस्थान के नाम पर बैंक खाता संख्या(कंपनी /संस्थान के लिए)
  • पैन कार्ड नंबर ((कंपनी /संस्थान के लिए)
  • Goods and services tax (GST) नंबर (कंपनी /संस्थान के लिए)
  • कंपनी अथवा संस्थान का पंजीकरण प्रमाण पत्र (कंपनी /संस्थान के लिए)
  • योजना का आवेदन करते समय अंशदान का इलेक्ट्रॉनिक चालान सह रिटर्न (ECR) (कर्मचारी के लिए)
  • पैन नंबर से जुड़ा हुआ बैंक खाता ((कर्मचारी के लिए)
  • आधार नंबर द्वारा सत्यापित Universal account number (UAN) (कर्मचारी के लिए)
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की आधिकारिक वेबसाइट EPFO पर पंजीकरण (कर्मचारी के लिए)
  • उमंग एप पर पंजीकृत किया हुआ मोबाइल नंबर (कर्मचारी के लिए)

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के मुख्य शर्तें (terms)

  • 31 जुलाई 2025 के पहले के पंजीकृत कर्मचारी योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे
  • योजना का लाभ लेने के लिए कंपनी या संस्थान को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़ा हुआ होना चाहिए
  • कर्मचारियों को प्रथम बार किसी संस्थान अथवा कंपनी में काम करने पर ही एक बार यह लाभ प्राप्त होता है इसलिए यदि पहले से ही कर्मचारी इस प्रकार की कोई लाभ अथवा ट्रस्ट से कोई मदद प्राप्त कर चुका है तो योजना के लाभ का पात्र नहीं है
  • कर्मचारी अथवा कंपनी के खिलाफ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से कोई शिकायत अथवा FIR दर्ज नहीं होना चाहिए
  • कंपनी अथवा कर्मचारियों के खिलाफ कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम 1952 के तहत कोई भी जांच अथवा शिकायत लंबित नहीं होनी चाहिए
  • सरकारी कंपनी अथवा सरकारी कर्मचारी को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (online apply)

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ कर्मचारी तथा नियोक्ता या कंपनी को भी इस योजना का लाभ मिलता है इसलिए जो कंपनियां पूर्ण रूप से इस योजना के बताए गए गाइडलाइन को फॉलो नहीं करती हैं वह इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे इसलिए सबसे पहले कंपनी और नियोक्ता दोनों को पंजीकरण कराना अत्यंत आवश्यक होता है उसके बाद ही आप ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे आईए जानते हैं कि इस योजना का ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या है

नियोक्ता/कंपनी का पंजीकरण प्रक्रिया

  • कंपनी अथवा नियोक्ता को अपने मौजूदा संस्थान का पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू करने के लिए सबसे पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के आधिकारिक वेबसाइट EPFO की वेबसाइट पर जाना होगा
  • यह सुनिश्चित करना होगा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के द्वारा बताई गई गाइडलाइंस का आप पालन कर रहे हैं
  • नियोक्ता को ईपीएफओ में जाकर सभी डिटेल्स भरने के बाद अपना पंजीकरण करना होगा
  • नियोक्ता को जीएसटी नंबर लेना अत्यंत आवश्यक है

कर्मचारी का पंजीकरण प्रक्रिया

  • कर्मचारियों को अपना पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG एप डाउनलोड कर लेना है या EPFO के वेबसाइट पर जाना है
  • कंपनी के द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का पंजीकरण करने के बाद प्राप्त Universal account number (UAN) को आधार कार्ड से लिंक करना है

आवेदन प्रक्रिया

  • योजना का आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में उमंग एप या भविष्य निधि संगठन की आधिकारिक वेबसाइट pmvbry.epfindia.gov.in के होम पेज पर आ जाना है
  • यहां पर आपको नियोक्ता और कर्मचारी दोनों के ऑप्शन दिखाई देंगे
  • इसलिए यदि आप नियोक्ता है तो employers वाले ऑप्शन है पर क्लिक करेंगे और यदि कर्मचारी है तो employees वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है
  • अब यहां पर आपको लॉगिन करने के लिए UAN नंबर और पासवर्ड तथा कैप्चा भर देना है यदि आप नियोक्ता हैं तो आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन हो जाना है
  • अब यहां पर आपको पीएम विकसित भारत रोजगार योजना वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और यहां पर एक एप्लीकेशन फार्म आएगा
  • अब आपको इस फॉर्म को विधिवत भर लेना है और सभी दस्तावेज को अपलोड करना है
  • सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है
  • अब आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी और आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के 45 दोनों में आवेदन करता के बैंक अकाउंट में पैसे आ जाते हैं

आपके प्रश्न (FAQ)

प्रश्न-प्रधानमंत्री विकसित योजना का फॉर्म कैसे भरें?

उत्तर-प्रधानमंत्री विकसित योजना का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको EPFO के होम पेज पर आना है और यदि आप कर्मचारी हैं तो एम्पलाइज और यदि नियोक्ता है तो एंपलॉयर्स पर क्लिक करना है और अपना फॉर्म भर देना है

प्रश्न-पीएम रोजगार योजना के लिए कौन पात्र है?

उत्तर-भारत के ऐसे युवा व्यक्ति जो प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करने की शुरुआत की है और उनका वेतन एक लाख या उससे काम है तथा उन्होंने 1 अगस्त 2025 से लेकर 31 जुलाई 2027 के बीच में अपना नौकरी करना प्रारंभ किया है ऐसे लोग पीएम रोजगार योजना के पात्र हैं

प्रश्न-प्रधानमंत्री विकसित रोजगार योजना क्या है?

उत्तर-प्रधानमंत्री विकसित रोजगार योजना के अंतर्गत नियोक्ता तथा कर्मचारी दोनों को ही प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है ताकि रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उत्पन्न किए जा सके और प्राइवेट कंपनियों को बढ़ावा मिल सके

प्रश्न-प्रधानमंत्री विकसित रोजगार योजना का उद्देश्य क्या है?

उत्तर-प्रधानमंत्री विकसित रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य भारत में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करना है और प्राइवेट नौकरी को प्रोत्साहन देना है

प्रश्न-प्रधानमंत्री विकसित रोजगार योजना के अंतर्गत कर्मचारियों को कितने रुपए की राशि प्रदान की जाती है?

उत्तर-प्रधानमंत्री विकसित रोजगार योजना के अंतर्गत प्रथम बार कार्य करने वाले कर्मचारियों को ₹15000 की राशि प्रदान की जाती है

प्रश्न-प्रधानमंत्री विकसित रोजगार योजना का आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर-प्रधानमंत्री विकसित रोजगार योजना का आधिकारिक वेबसाइट pmvbry.epfindia.gov.in है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top