Indira Gandhi National old age Pension Yojana (NSAP) 2026-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना 15 अगस्त 1995 को इसका शुभारंभ किया गया था इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से 79 वर्ष के वरिष्ठ नागरिक को ₹1000 की राशि तथा 80 वर्ष से ऊपर की आयु के वरिष्ठ नागरिक को ₹1500 की राशि प्रति महीना प्रदान किया जाता है इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत जो भी व्यक्ति बूढ़े हो गए हैं और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वृद्ध हैं उन्हें आर्थिक संकट ना से जूझना पड़े इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना की शुरूआत किया ताकि वृद्धि जनों को अपने जीवन यापन करने के लिए एक सहयोग राशि मिल सके और वह आर्थिक संकट के भागीदार न बने इस योजना के जरूरतमंदों में वह लोग शामिल हैं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं और उनके पास कमाई का कोई विशेष साधन नहीं है जिसके वजह से घर का मुखिया घर का खर्च वहन करने में काफी परेशानियों का सामना करता है अतः इन आर्थिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना लागू की और ₹1000 प्रति महीना पेंशन के तौर पर 60 वर्ष से 79 वर्ष की आयु के लोगों को प्रदान करती है और 80 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक को ₹1500 प्रतिमाह प्रदान किया जाता है इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के लाभ कौन-कौन से हैं? और योजना का लाभ लेने की पात्रता क्या है? तथा इसकी ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं? योजना के उद्देश्य क्या है? इत्यादि तमाम प्रश्नों के उत्तर इस आर्टिकल में हम देने वाले हैं

ChatGPT Image Aug 26 2026 09 45 01 PM

वृद्धा पेंशन योजना का संक्षिप्त विवरण (short details)

विवरणजानकारी
योजना का नामइंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना (NSAP)
योजना प्रारंभ तिथि15 अगस्त 1995
विभाग का नामसामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग
योजना के उद्देश्य60 वर्ष से ऊपर के वृद्ध जनों को आर्थिक मदद प्रदान करना
योजना के लाभ60 वर्ष से 79 वर्ष के वरिष्ठ नागरिक को ₹1000 प्रतिमाह पेंशन
80 वर्ष के ऊपर के वरिष्ठ नागरिक को ₹1500 प्रतिमाह पेंशन
योजना के पात्रजो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं तथा 60 वर्ष से ऊपर की आयु के वरिष्ठ भारत के नागरिक हैं वह सभी इस योजना के पात्र हैं
लाभार्थी वर्गसामान्य, पिछड़ा, अन्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति
पेंशन की राशि60 वर्ष से 79 वर्ष तक ₹1000 प्रतिमाह
80 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ को ₹1500 प्रतिमाह
आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट लिंकweb.umang.gov.in
योजना के दस्तावेजआधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, बीपीएल राशन कार्ड

राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के लाभ (profit of the scheme)

भारत सरकार के द्वारा पूरे भारत में यह योजना लागू की गई ताकि देश के सभी वरिष्ठ नागरिक को आत्मनिर्भर बनाया जा सके और उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने के लिए विवश न होना पड़े इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त 1995 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना लागू किया गया था और 60 वर्ष से 79 वर्ष के लोगों को ₹200 प्रतिमाह तथा 80 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ को ₹500 प्रतिमाह दिया जाता था लेकिन 2026 में अब इस योजना की रकम में वृद्धि कर दी गई है और इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से 79 वर्ष के वरिष्ठ नागरिक को ₹1000 और 80 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक को 1500 रुपए की राशि प्रतिमाह दिया जाता है

राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के उद्देश्य (Objectives of the scheme)

राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी कारगर दिखाई दे रहा है इसके अलावा यह योजना शहरी क्षेत्र में भी प्रभावी रूप से कम कर रहा है इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना अनेक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बनाया गया क्योंकि बुढ़ापे की स्थिति में यदि घर का मुखिया का किसी कारणवश मृत्यु हो जाता है या गरीब परिवार का मुखिया उतना धन एकत्र नहीं कर पाते हैं जितना कि उन्हें खर्च है और ऐसी स्थिति में घर में बूढ़े बुजुर्ग बीमार हो जाते हैं जिनका इलाज करने के लिए घर में पैसे नहीं होते हैं इन सभी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने वृद्धा पेंशन योजना का निर्माण किया राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना की कुछ प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित है

  • बुढ़ापे में आर्थिक आत्मनिर्भरता हो
  • वरिष्ठ व्यक्तियों को इलाज करने के लिए परेशानी ना हो
  • गरीब परिवारों पर वृद्ध व्यक्तियों का आर्थिक बोझ ना हो
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों का जीवन स्तर ऊंचा करना
  • गरीबी से लड़ने के लिए सहायता प्रदान करना
  • वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना
  • गरीब परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान करना

राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना की पात्रता (eligibility)

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना का लाभ पाना बहुत ही आसान है क्योंकि इस योजना का शुरुआत जीवन को सरल और आसान बनाने के लिए किया गया है अतः वृद्धा पेंशन की राशि प्रतिमाह प्राप्त करने के लिए भारत का स्थाई निवासी होना अत्यंत आवश्यक है और वह बुजुर्ग तथा गरीब परिवार से होना चाहिए इन्हीं पात्रता के साथ राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना का पूर्ण लाभ लिया जा सकता है

  • लाभार्थी भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए
  • लाभार्थी की उम्र 60 वर्ष से ऊपर की होनी चाहिए
  • योजना का लाभ लेने के लिए बीपीएल कार्ड अर्थात गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला गरीब परिवार होना चाहिए
  • वर्तमान में उसे किसी पेंशन का लाभ न मिल रहा हो

राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के आवश्यक दस्तावेज (documents)

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं जिन्हें आपको ऑनलाइन अपलोड करना होगा तभी आप इसे ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे अतः आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित हैं

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • अधिवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो
  • न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा विधिवत सत्यापित शपथ पत्र जिसमें या प्रमाणित किया गया हो कि आवेदक के पास कोई भी आर्थिक सहायता के लिए पेंशन या वित्तीय सहायता का स्रोत नहीं है

राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (online apply)

राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मोबाइल में उमंग एप या UMANG के होम पेज पर आ जाना है

Screenshot 2222
  • सबसे पहले आपको उमंग के होम पेज पर जाने के लिए रजिस्टर करना होगा जो आपके मोबाइल नंबर नाम तथा स्टेट डालकर Mpin बना लेना है
  • अब आप अपना मोबाइल नंबर और MPIN डालकर उमंग में लॉगिन हो जाएंगे
  • यहां पर आपको सच बार में NSAP सर्च कर लेना है
  • अब आपको इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना (IGNOAPS) वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है
  • इस पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें सभी जानकारी को भर देना है
  • सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करना है
  • सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद सबमिट पर क्लिक कर देना है
  • यहां से अब आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी और आपको प्रति महीना पेंशन की राशि मिलना शुरू हो जाएगा

आपके प्रश्न (FAQ)

प्रश्न-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना क्या है?

उत्तर-भारत सरकार 60 वर्ष से 79 वर्ष उम्र वाले वरिष्ठ नागरिक को प्रतिमाह ₹1000 तथा 80 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक को ₹1500 प्रतिमाह प्रदान करती है ताकि वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक समस्या से न जूझना पड़े यह लाभ नागरिकों को पेंशन के तौर पर दिया जाता है जो कि राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के नाम से जाना जाता है|

प्रश्न-राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर-राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य 60 वर्ष से अधिक आयु के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वरिष्ठ नागरिक को सरकार की तरफ से पेंशन के तौर पर प्रति माह उनके खर्च में सहायता प्रदान करना है

प्रश्न-राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए?

उत्तर-भारत का कोई भी व्यक्ति जो 60 साल की उम्र से अधिक हो और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला हो वह राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के लाभ का पात्र है|

प्रश्न-राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना की शुरुआत तिथि क्या है?

उत्तर-राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना की शुरुआत तिथि 15 अगस्त 1995 है|

प्रश्न-राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना का आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट का क्या नाम है?

उत्तर-राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना का आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट का नाम उमंग है|

प्रश्न-राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत कितने रुपए की राशि पेंशन के तौर पर मिलती है?

उत्तर-राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से 79 वर्ष तक की आयु के वरिष्ठ नागरिक को ₹1000 रुपए और 80 वर्ष से ऊपर के आयु के लोगों को ₹1500 प्रति माह की राशि पेंशन के तौर पर दिया जाता है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top