बिहार सरकार दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना ( Mukhymantri Divyangjan Sashaktikaran Chhatra Yojana Bihar 2026) के तहत बिहार के स्थाई रूप से दिव्यांग लोगों को अनेक प्रकार के यंत्र का वितरण कर रही है जिसके द्वारा दिव्यांग लोगों को अपना जीवन यापन तथा अपने कार्यशैली में काफी सहायता प्राप्त होती है इस योजना को “संबल” योजना के नाम से भी जाना जाता है इस योजना के अंतर्गत “तीन पहिया बैटरी साइकिल, सुनने के लिए मशीन” तथा इसके अलावा घूमने टहलने के लिए बैसाखी इत्यादि प्रकार के यंत्र प्रदान कर रही है ताकि दिव्यांगजन भी अपने जीवन को बोझ ना समझे और आत्मनिर्भर बन सके तथा एक दूसरे स्थान पर आने जाने के लिए किसी अन्य व्यक्ति का मदद की आवश्यकता ना पड़े इस प्रकार से मुख्यमंत्री दिव्यांग जनशक्तिकरण छात्र योजना के अंतर्गत बिहार सरकार 2026 में जून से लेकर 7 जुलाई के बीच में इस योजना का शुभारंभ कर चुकी है जो कि इस समय समय ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है और बिहार के समस्त जिले के दिव्यांगजन इस योजना का पूर्णतया लाभ ले सकते हैं इस योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम 60% दिव्यांग लोगों को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है इसके अलावा 6 वर्ष से अधिक के उम्र के लोगों को इस योजना के लाभ का पात्र माना जाता है मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना 2026 का ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है? तथा इसके कौन-कौन से लाभ मिलने वाले हैं? और इस योजना की आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं? इन सभी प्रश्नों के उत्तर हम इस आर्टिकल में आपको नीचे बताने वाले हैं

योजना का संक्षिप्त विवरण(details)
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना (संबल) |
| राज्य का नाम | बिहार |
| योजना का वर्ष | 2026 |
| योजना के उद्देश्य | दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें सहायक यंत्र प्रदान करना |
| विकलांगता की न्यूनतम सीमा | 60% से अधिक |
| योजना की पात्रता | बिहार का मूल निवासी तथा वार्षिक आय 2 लाख से कम और 60% से अधिक विकलांग |
| आधिकारिक वेबसाइट लिंक | बिहार संबल योजना |
| वार्षिक आय की अधिकतम सीमा | 2 लख रुपए वार्षिक से कम |
| योजना के तहत मिलने वाले सहायक यंत्र | ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर, डिजिटल श्रवण यंत्र, स्कैनिंग मोबाइल, वाकिंग स्टिक, बैसाखी इत्यादि |
| आवश्यक दस्तावेज | विकलांग प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर इत्यादि |
दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना के लाभ (profit of scheme)
दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत दिव्यांग जनों को उनकी दिव्यांगता के आधार पर अलग-अलग प्रकार के यंत्र प्रदान किए जाते हैं जिनके द्वारा वह अपना जीवन यापन करने में काफी सक्षम हो जाते हैं और उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है तथा बिहार सरकार दिव्यांगजनों के मदद के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है इसलिए 2026 में जो भी दिव्यांगजन 60% से ज्यादा की दिव्यांगता है उन्हें इस योजना के तहत अलग-अलग प्रकार के यंत्र दिए जाते हैं जैसे-पैर से दिव्यांग व्यक्तियों को व्हीलचेयर, बैसाखी, तीन पहिया बैटरी साइकिल और कान से दिव्यांग व्यक्ति को डिजिटल श्रवण यंत्र सुनने की मशीन मिलती है मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना के अंतर्गत जो यंत्र प्राप्त होते हैं उसके बारे में हम यहां पर विस्तृत जानकारी प्रदान करने वाले हैं
| यंत्र के नाम | यंत्र के काम |
|---|---|
| ट्राई साइकिल (tricycle) | पैर से दिव्यांग लोगों को चलने के लिए |
| वॉकर(Walker) | पैर से दिव्यांग लोगों को चलने में सहायता के लिए |
| डिजिटल श्रवण यंत्र (Digital hearing aid) | कान से दिव्यांग लोगों के लिए सुनने की शक्ति को बढ़ाता है |
| वॉकिंग स्टिक(walking stick) | पैर से दिव्यांग लोगों को घूमने फिरने के लिए सहारा |
| बैसाखी(Baisakhi) | पैर से दिव्यांग लोगों को चलने का यंत्र |
| स्मार्टफोन स्क्रीन रीडर (smartphone screen reader) | आंख से दिव्यांग लोगों को स्क्रीन पर लिखा हुआ पढ़कर ऑडियो में सुनाता है |
| रीडिंग किट(reading kit) | यह दृष्टिबाधित बच्चों को पढ़ने वाला यंत्र होता है जो उभरा हुआ होता है और अक्षर को हाथों के द्वारा स्पर्श करके पढ़ा जाता है |
| ब्रेल किट(braille kit) | यह दृष्टिबाधित बच्चों को पढ़ने का यंत्र है |
| डेजी प्लेयर(Daisy player) | यह दृष्टिबाधित लोगों को किसी भी किताब अथवा बोर्ड को स्क्रीनिंग करके ऑडियो में सुनाता है |
| TLM किट(TLM kit) | यह पढ़ने लिखने की सामग्री है जो अलग-अलग अंग से दिव्यांग लोगों के लिए अलग-अलग सामग्री होती है |
| फोल्डिंग वॉकर(Folding walker) | यह पैर से दिव्यांग लोगों के चलने में सहायक और समय पर मोड़कर रखा जाने वाला यंत्र है |
| व्हीलचेयर(wheelchair) | यह पैर से दिव्यांग लोगों को पहिया वाली कुर्सी होती है जिस पर बैठकर वह इधर-उधर चल सकते हैं |
दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना के उद्देश्य(Objectives of the scheme)
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना के द्वारा बिहार के सभी दिव्यांगजन को बिहार सरकार वरदान के रूप में इस योजना को लागू किया है जो की दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने में काफी सहायता प्रदान करेगा और इस योजना के द्वारा बिहार के दिव्यांगजन व्यक्ति तथा छात्र अपने जीवन शैली को पूर्णतया संचालित करने में समर्थ हो सकेंगे इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को तथा दिव्यांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाना है इस योजना के द्वारा प्राप्त अनेक प्रकार के यंत्रों के द्वारा सभी दिव्यांगजन अपने जीवन शैली में एक सामान्य व्यक्ति की तरह अपना जीवन व्यतीत करने में सक्षम हो पाएंगे मुख्यमंत्री के द्वारा लागू की गई दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना के कुछ प्रमुख उद्देश्य निम्न प्रकार के हैं
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना
- दिव्यांग छात्रों को उचित शिक्षा व्यवस्था प्राप्त करना
- दिव्यांगों के मानसिक संतुलन बनाए रखना
- दिव्यांग जनों के चलने फिरने की प्रक्रिया को आसन बनाना
- समाज में दिव्यांगों के प्रति सकारात्मक भावना
- दिव्यांग छात्रों को पढ़ने लिखने के लिए प्रोत्साहन देना
- दिव्यांग छात्रों के परिवार वालों को आर्थिक मदद करना
- छात्रों के आने जाने के खर्च को काम करना तथा सरल बनाना
दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना की पात्रता (eligibility)
इस योजना के अंतर्गत 60% से ऊपर के दिव्यांगजन इस योजना के पात्र हैं तथा इस योजना के द्वारा वह अपने दिव्यांग वाले अंग के लिए उचित यंत्र प्राप्त करने के हकदार हैं इसके अलावा बिहार सरकार के द्वारा यह योजना लागू की गई है इसलिए लाभार्थी को बिहार का निवासी होना चाहिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत कुछ और शर्तें रखी गई है जिसके तहत इस योजना का लाभ लिया जा सकता है वह शर्तें कुछ इस प्रकार से हैं
- लाभार्थी बिहार का मूल निवासी होना चाहिए
- लाभार्थी 60% से ऊपर स्थाई दिव्यांग होना चाहिए
- दिव्यांग की आयु 6 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
- लाभार्थी की वार्षिक आय 2 लाख से कम होनी चाहिए
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना के आवश्यक दस्तावेज(documents)
बिहार सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित की गई दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना के अंतर्गत 6 वर्ष से अधिक के आयु वाले छात्र तथा व्यक्तियों को एक स्थान से दूसरे स्थान जैसे अपने शिक्षण संस्थान तथा कार्य स्थल पर जाने के लिए अलग-अलग अंग की अलग-अलग दिव्यांगता के आधार पर आवश्यक सहायक यंत्र प्रदान किए जाते हैं जिसके द्वारा वह अपने प्रतिदिन के कार्यशैली तथा शिक्षण शैली को पूरा कर सकें और समाज में एक मर्यादित जीवन व्यतीत कर सकें अतः मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना का लाभ पाने के लिए कुछ दस्तावेज आवश्यक हैं जो निम्नलिखित है
- पासपोर्ट साइज फोटो
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- व्यवसाय संबंधी प्रमाण पत्र
- स्कूल या कॉलेज संबंधी प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना ऑनलाइन आवेदन(online apply)
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना का ऑनलाइन अप्लाई दो चरणों में किया जाता है जिसमें पहले चरण में सबसे पहले आपको रजिस्टर करना होता है और उसके बाद में ऑनलाइन अप्लाई की प्रक्रिया पूरी होती है और इस प्रक्रिया की जांच होने के पश्चात आपको योजना का लाभ दिया जाता है अर्थात दिव्यांग के आधार पर सहायक यंत्र प्रदान किए जाते हैं इस योजना का ऑनलाइन आवेदन करने की भीम यहां पर आपको स्टेप बाय स्टेप प्रदान की गई है जिसके द्वारा आप भी इसे ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे
पंजीकरण प्रक्रिया
- योजना का पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार समाज कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट के बिहार संबल योजना होम पेज पर आ जाना है
- होम पेज पर आपको पंजीकरण या रजिस्ट्रेशन (registration) का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है
- अब यहां पर एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा जहां पर आपको अपना जिला शहर नाम मोबाइल नंबर तथा जो भी जानकारी मांगता है उसे भर देना है
- उसके बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड तैयार करना है और इस प्रकार से पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाती है
आवेदन प्रक्रिया
- अब आपको यहां पर login पर क्लिक कर देना है
- जब आप लोगों पर क्लिक करेंगे तो सबसे पहले आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भरकर लॉगिन हो जाना है
- जब आप पूर्णतया बिहार संबल योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन हो जाएंगे तो वहां पर आपको सभी जानकारी जैसे निवास स्थान नाम जाति विकलांगता कौन से अंग की विकलांगता है इत्यादि सभी जानकारी भरने के पश्चात सबमिट पर क्लिक कर देना है
- अब आपको अपने मोबाइल नंबर पर आवेदन संख्या प्राप्त हो जाएगी जिसके द्वारा आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर पाएंगे
आपके प्रश्न(FAQ)
प्रश्न-बिहार मुख्यमंत्री दिव्यांग योजना क्या है?
उत्तर-बिहार के मुख्यमंत्री के द्वारा दिव्यांग सशक्तिकरण छात्र योजना संचालित की गई है जिसे संबल योजना के नाम से भी जाना जाता है इस योजना के तहत 6 वर्ष से अधिक के आयु के दिव्यांग छात्र को तथा कार्य करने वाले कर्मचारियों को उचित सहायक यंत्र प्रदान किए जाते हैं जो कि दिव्यांग व्यक्तियों की जीवन शैली तथा कार्य क्षमताओं को बढ़ाते हैं और छात्र-छात्राओं को भी शिक्षित होने के लिए प्रेरित करते हैं|
प्रश्न-2026 में दिव्यांग जनों के लिए कौन सी सरकारी योजनाएं हैं?
उत्तर-मुख्यमंत्री दिव्यांग जनशक्तिकरण छात्र योजना के द्वारा 2026 में दिव्यांग जनों को अलग-अलग प्रकार के यंत्र प्रदान किए जाते हैं जैसे वाकिंग स्टिक, वॉकर, इलेक्ट्रिक तीन पहिया साइकिल, बैसाखी तथा स्कैनिंग डिवाइस, रीडिंग डिवाइस इत्यादि अनेक प्रकार के यंत्र प्रदान किए जाते हैं|
प्रश्न-मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना का लाभ पाने की पात्रता क्या है
उत्तर-मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना का लाभ पानी के लिए लाभार्थी 60% से ऊपर विकलांग होना चाहिए तथा उसकी वार्षिक आय 2 लाख से कम होनी चाहिए और वह बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए
प्रश्न-दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन से आवश्यक दस्तावेज चाहिए?
उत्तर-दिव्यांग सशक्तिकरण छात्र योजना का लाभ लेने के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा फोटो होना अनिवार्य है|
प्रश्न-दिव्यांग जन सशक्तिकरण छात्र योजना का क्या उद्देश्य है?
उत्तर-दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग छात्राओं तथा छात्रों को शिक्षा के नई तकनीक के द्वारा उचित यंत्रों के द्वारा शिक्षा प्रदान करना इसके अलावा जो भी कर्मचारी हैं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना दिव्यांगजनों की जीवन स्तर में सुधार लाना है|
प्रश्न-मुख्यमंत्री दिव्यांग जन सशक्तिकरण छात्र योजना के अंतर्गत कौन-कौन से यंत्र प्राप्त होते हैं?
उत्तर-मुख्यमंत्री दिव्यांग जन सशक्तिकरण छात्र योजना के अंतर्गत तीन पहिया साइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर, रीडिंग डिवाइस, डिजिटल श्रवण यंत्र, जांच लिया है वॉकिंग स्टिक इत्यादि अनेक प्रकार के सहायक यंत्र दिव्यांगता के आधार पर प्रदान किए जाते हैं
प्रश्न-मुख्यमंत्री दिव्यांग जन सशक्तिकरण छात्र योजना का लाभ पाने के लिए आय सीमा कितनी होनी चाहिए
उत्तर-मुख्यमंत्री दिव्यांग जनशक्तिकरण छात्र योजना का लाभ पाने के लिए वार्षिक आय 2 लाख से कम होनी चाहिए|
प्रश्न-दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना का आवेदन करने के बाद लाभार्थी की सूची में नाम कैसे देखें?
उत्तर-योजना का आवेदन करने के बाद आप जनकल्याण कार्यालय में जाकर लाभार्थी की सूची में नाम देख सकते हैं इसके अलावा कुछ आधिकारिक वेबसाइट पर भी सूची जारी की जाती है जहां पर आप लाभार्थी की सूची देख सकते हैं