pm vishwakarma yojana 2026 जिसका पूरा नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है जो की केंद्र सरकार के द्वारा संपूर्ण भारत में यह योजना लागू कर दी गई है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत भारत के कारीगरों तथा शिल्पकारों को ₹2 लाख तक की लोन देने की सुविधा उपलब्ध है इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी यहां पर दी जाती है पीएम विश्वकर्मा योजना का मुख्य उद्देश्य भारतीय कारीगरों जैसे “कपड़ा सिलने वाले दर्जी, तथा फर्नीचर बनाने वाले, इसके अलावा घर बनाने वाले कारीगर, कपड़े की कढ़ाई बुनाई करने वाले कारीगर, टोकरी बनाने वाले कारीगर, लकड़ी के खिलौने बनाने वाले कारीगर, और मूर्ति बनाने वाले कारीगर” इस प्रकार के सभी कारीगरों के कौशल प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध है और पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत इनके कारीगरी में और सुधार लाया जाता है क्योंकि इसमें 20 दिनों की ट्रेनिंग होती है जिसके दौरान प्रतिदिन ₹500 के हिसाब से राशि प्राप्त होती है पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत भारत के कुशल कारीगरों को उनकी मार्केटिंग(Marketing) के लिए डिजिटल लेनदेन पर भी काफी जोर दिया गया है तथा उनके ब्रांड को सभी लोग समझे इसलिए पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ₹200000 लोन देकर उनके कार्य क्षेत्र में तथा उद्योग को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन देना है इस पोस्ट में आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़े हुए अनेक प्रश्न जैसे पीएम विश्वकर्मा योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या है? तथा विश्वकर्मा योजना के लाभ क्या-क्या हैं? विश्वकर्मा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज और पात्रता क्या है? इत्यादि तमाम प्रश्नों के उत्तर यहां पर आपको नीचे दिए गए हैं

पीएम विश्वकर्मा योजना का विवरण(details)
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (pm vishwakarma yojana ) |
| योजना प्रारंभ तिथि | 17 सितंबर 2023 |
| योजना समाप्ति तिथि | 2027-28 (सालों के लिए) |
| लोन की राशि | प्रथम चरण में ₹ 1 लाख 18 महीने के लिए, दूसरे चरण में 2 लाख 30 महीना के लिए |
| ब्याज दर | 5% |
| टूल किट के लिए रकम | अधिकतम ₹15000 |
| प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त होने वाली राशि | ₹500 प्रतिदिन |
| योजना की पात्रता | सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए |
| योजना के दस्तावेज | आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर, आधार लिंक बैंक पासबुक |
| ऑनलाइन आवेदन कहां से करें | जन सेवा केंद्र (CSC) |
| हेल्पलाइन नंबर | 18002677777, |
| ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट | pmvishwakarma.gov.in |
पीएम विश्वकर्मा योजना के उद्देश्य (Objective)
- पीएम विश्वकर्मा योजना का मुख्य उद्देश्य भारत के शिल्पकार और कारीगरों को एक नई दिशा प्रदान करना है
- इस योजना का उद्देश्य कारीगरों की गुणवत्ता में वृद्धि करना और उसे बाजार में उसकी असली कीमत दिलवाना है
- पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य भारत के सभी कारीगरों को विश्वकर्मा प्रमाण पत्र देना तथा इस योजना के तहत आने वाली सभी योजनाओं का सीधा लाभ देना है
- पीएम विश्वकर्मा योजना के द्वारा नई तकनीक तथा नए-नए औजार के द्वारा कारीगरों के उत्पादन और कला कौशल में वृद्धि करना है
- पीएम विश्वकर्मा योजना का मुख्य उद्देश्य कारीगरों को डिजिटल लेनदेन से जोड़ना है
- योजना का उद्देश्य कारीगर वर्ग के लोगों को कम ब्याज दर पर सीधा लोन प्रदान करना है ताकि वह अपने कार्य क्षेत्र में विकास कर सकें
- योजना का उद्देश्य कारीगरों के द्वारा तैयार किए गए सामग्री को बाजार में प्रचार प्रसार करके एक ब्रांडिंग देना तथा उनके कार्य क्षेत्र में विकास करना है
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ (profit)
- 6 दिनों के बुनियादी प्रशिक्षण तथा 14 दिनों के उन्नत प्रशिक्षण के दौरान ₹500 प्रतिदिन के हिसाब से ₹10000 का लाभ मिलेगा
- पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ₹15000 तक टूल किट सहायता अर्थात आपके औजार खरीदने के लिए दिए जाते हैं यह रकम आपके औजार की कीमत के हिसाब से कम भी हो सकते हैं यह ₹15000 अधिकतम सीमा है
- 1 लाख प्रथम चरण में 18 महीना के लिए, तथा 2 लाख दूसरे चरण में 30 महीना के लिए दिया जाता है
- योजना के तहत कारीगरों के कार्य क्षमता तथा कौशल को प्रोत्साहन मिलता है
- पीएम विश्वकर्मा योजना के द्वारा कारीगरों के ब्रांडिंग को बढ़ावा मिलता है और उन्हें बाजार में अपनी कुशलता प्रदर्शित करने का पूर्ण अवसर दिया जाता है
- पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कारीगरों को डिजिटल लेनदेन पर बढ़ावा दिया जाता है
- पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सरकार कारीगरों के द्वारा निर्मित प्रोडक्ट को बाजार में लॉन्च करने में तथा उसका प्रचार प्रसार करने में पूर्ण मदद करती है
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता (eligibility)
सरकारी नौकरी प्राप्त न करने वाले सभी कारीगर पीएम विश्वकर्मा योजना के पात्र हैं इसके अलावा कुछ कारीगर के नाम तालिका में दिए गए हैं जिन्हें देखकर आप अपने हिसाब से पात्रता का चयन कर सकते हैं इस योजना के अंतर्गत 18 प्रकार के कारीगर सम्मिलित किए गए हैं जो इस योजना का लाभ ले सकते हैं और यह जान सकते हैं कि किस प्रकार के लोग पीएम विश्वकर्मा योजना के पात्र हैं
| कारीगर | कारीगर के कार्य |
|---|---|
| नाई (barber) | बाल काटने वाला |
| दर्जी(tailor) | कपड़ा सिलने वाला |
| बढ़ई(carpenter) | लकड़ी के फर्नीचर बनाने वाला |
| लोहार(Blacksmith) | लोहे का सामान बनाने वाला |
| सोनार(Goldsmith) | सोने के समान बनाने वाला |
| कुम्हार(Potter) | मिट्टी के बर्तन बनाने वाला |
| मोची(Cobbler) | चमड़े के जूते बनाने वाला |
| धोबी(washerman) | कपड़े धोने वाला |
| बुनकर(Weaver) | चटाई टोकरी की बुनाई करने वाला |
| झाड़ू कारीगर(Broom maker) | झाड़ू बनाने वाला |
| मालाकार(Gardener ) | माला बनाने वाला |
| मूर्तिकार(Sculptor) | मूर्ति बनाने वाला, पत्थर तराशने वाला कारीगर |
| राजमिस्त्री(Mason) | बालू ईट बालू सीमेंट के द्वारा मकान का निर्माण करने वाला |
| नेट मेकर(net maker) | मछली पकड़ने का जाल बनाने वाला |
| टॉय मेकर(toy maker) | गुड़िया तथा खिलौने को बनाने वाला |
| अस्रकार | अस्त्र-शास्त्र बनाने वाला |
| बोट मेकर(boatmaker) | नाव बनाने वाला |
| टूल मेकर(tool maker) | हथोड़ा चाबी पाना बनाने वाला |
पीएम विश्वकर्मा योजना के आवश्यक दस्तावेज (documents)
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आधार लिंक बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
पीएम विश्वकर्मा योजना का ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (apply online from CSC)
- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाना होगा
- यहां पर जाने के बाद आपसे कॉमन सर्विस सेंटर जिसे CSC या जन सेवा केंद्र के नाम से भी जाना जाता है आता है यहां पर आपको CSC की आईडी पासवर्ड डालकर आपके लॉगिन करना है
- अब यहां पर आपको रजिस्टर पर क्लिक करना है और अपना आधार नंबर डालकर मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी के द्वारा सत्यापित कर लेना है
- इसके बाद आपको फिंगरप्रिंट लगाने के बाद आपकी केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी
- अब आपको आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा जिसमें सभी जानकारी भरने के पश्चात सबमिट पर क्लिक कर देना है
- कुछ देर में आपके मोबाइल नंबर पर आवेदन संख्या का मैसेज आ जाएगा जिसके द्वारा आप अपने आवेदन की स्थिति देख पाएंगे
- योजना में संलग्न अधिकारियों के द्वारा जब यह प्रमाणित हो जाता है कि आप आप योजना के पात्र हैं और आपके सभी दस्तावेज जायज हैं तो आपको आवेदन की स्वीकृति मिल जाती है
आपके प्रश्न (FAQ)
प्रश्न-पीएम विश्वकर्मा योजना 2026 कब शुरू होगी?
उत्तर-प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 17 सितंबर 2026 को शुरू हो सकती है|
प्रश्न-विश्वकर्मा योजना कब तक चालू रहेगी?
उत्तर-विश्वकर्मा योजना 2028 तक चालू रहेगी|
प्रश्न-विश्वकर्मा योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
उत्तर -विश्वकर्मा योजना लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले पीएम विश्वकर्मा के ऑफिसियल वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाएं और लोगों पर क्लिक करें तथा मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ओटीपी के द्वारा सत्यापित करें और उसके बाद आप ऑनलाइन विश्वकर्मा योजना में आप अपना नाम देख सकते हैं|
प्रश्न-विश्वकर्मा योजना की मुख्य पात्रता क्या है?
उत्तर-विश्वकर्मा योजना की मुख्य पात्रता यह है कि आप ऊपर दिए गए सूची में एक कारीगर होना आवश्यक है और आपकी कोई भी सरकारी नौकरी नहीं है|
प्रश्न-विश्वकर्मा योजना के तहत कितना लोन मिलता है?
उत्तर-विश्वकर्मा योजना के तहत प्रथम चरण में 1 लाख रुपए का लोन 18 महीना के लिए मिलता है और दूसरे चरण में दो लाख रुपए का लोन 30 महीना के लिए मिलता है|
प्रश्न-विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कितने दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है?
उत्तर-विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 5 से 7 दोनों की शुरुआती ट्रेनिंग दी जाती है और उसके बाद लगभग 14 से 15 दोनों की उन्नत ट्रेनिंग दी जाती है कुल मिलाकर 20 दिन की ट्रेनिंग दी जाती है और सब्सिडी के तौर पर प्रतिदिन ₹500 के हिसाब से 20 दिनों के 10 हजार की राशि मिलती है|
प्रश्न-प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन सी दस्तावेज आवश्यक हैं?
उत्तर-प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक पासबुक होना अनिवार्य है|
प्रश्न-पीएम विश्वकर्मा योजना आवेदन का ऑनलाइन अप्लाई की प्रक्रिया क्या है?
उत्तर-पीएम विश्वकर्मा योजना आवेदन की प्रक्रिया जन सेवा केंद्र के द्वारा की जाती है जो कि आपको आपके गांव कस्बे के नजदीक मिल जाएंगे|
प्रश्न-पीएम विश्वकर्मा योजना में पैसा कब मिलेगा?
उत्तर-पीएम विश्वकर्मा योजना में तीन चरणों में पैसे प्राप्त होते हैं|
प्रथम चरण-
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ₹500 प्रतिदिन के हिसाब से आपके खाते में दिए जाते हैं|
द्वितीय चरण-
अधिकतम 15000 रुपए की राशि नए औजार तथा चाबी पाना और अन्य उन्नत किस्म के टूल किट पर दिए जाते हैं|
तृतीय चरण–
1- एक लाख रुपए 18 महीना के लिए 5% ब्याज दर पर
2- उसके बाद ₹200000 30 महीना के लिए लोन दिए जाते हैं