Mukhymantri Vidyarthi Protsahan Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पात्रता और छात्रवृत्ति की पूरी जानकारी

बिहार के मुख्यमंत्री के द्वारा बिहार के अल्पसंख्यक यानी मुस्लिम छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं पास करने पर छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है जो कि मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना (Mukhymantri Vidyarthi Protsahan Yojana 2026) के द्वारा बिहार के समस्त अल्पसंख्यक छात्राओं को प्रथम श्रेणी में आने पर 10000 और 15000 की राशि DBT के माध्यम से छात्र-छात्राओं के खाते में ट्रांसफर की जाती है मुख्यमंत्री के द्वारा अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को आगे की शिक्षा के लिए यह प्रोत्साहन राशि है और साथ ही एक सहयोग राशि है ताकि इस छात्रवृत्ति के द्वारा गरीब छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद मिल सके और वह अपनी आगे की शिक्षा जारी रख सकें यह छात्रवृत्ति सिर्फ बिहार के मुस्लिम छात्र-छात्राओं के लिए ही लागू किया गया है

इस योजना के अंतर्गत मुस्लिम छात्र-छात्राएं फोकानिया परीक्षा (कक्षा 10) में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण करने पर ₹10000 की राशि और मौलवी परीक्षा (कक्षा 12) प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण करने पर ₹15000 की राशि सिर्फ छात्राओं के बैंक खाते में DBT(direct benefit transfer) के माध्यम से किया जाता है अतः बिहार के मुस्लिम छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है और इस योजना की शुरुआत बिहार मदरसा बोर्ड के द्वारा लागू की गई है आज के इस पोस्ट में हम आप लोगों को मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2026 के बारे में पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं जैसे इस योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? तथा योजना का लाभ पाने की पात्रता क्या है? तथा कितनी छात्रवृत्ति मिलने वाली है? इत्यादि तमाम बातों के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए पोस्ट को पूरा पढ़ें

Mukhymantri Vidyarthi Protsahan Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पात्रता और छात्रवृत्ति की पूरी जानकारी

विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का संक्षिप्त विवरण (short details)

विवरणजानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना (Mukhymantri Vidyarthi Protsahan Yojana)
योजना का शैक्षणिक वर्ष2025-26
राज्य का नामबिहार
विभाग का नामबिहार अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
योजना की आधिकारिक वेबसाइटekalyan.bihar.gov.in
बिहार शिक्षा मदरसा बोर्ड हेल्पलाइन ईमेलhelp.bsmed@gmail.com
बिहार शिक्षा मदरसा बोर्ड हेल्पलाइन नंबर0612-2257860
फोकानिया परीक्षा (कक्षा 10)प्रथम श्रेणी पास करने पर छात्रवृत्ति की राशि₹10000 की राशि
मौलवी परीक्षा (कक्षा 12) प्रथम श्रेणी पास करने पर छात्रवृत्ति की राशि₹15000 की राशि
योजना की पात्रताबिहार के निवासी मुस्लिम पात्र छात्र-छात्राएं
योजना के उद्देश्यमुस्लिम को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देना, उनके लिए सहयोग राशि प्रदान करना, गरीब मुसलमान छात्र-छात्राओं को आर्थिक मदद प्रदान करना

विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के लाभ (profit of scheme)

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मुस्लिम छात्र-छात्राओं को बिहार सरकार प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है जो कि मुस्लिम छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए काफी मदद मिलती है और गरीब मुसलमान को आर्थिक सहायता प्राप्त होती है ताकि वह अपने बच्चों को आगे की पढ़ाई करने के लिए सक्षम हो सके विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ निम्नलिखित हैं

  • बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत फोकानिया (कक्षा 10) की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाले मुस्लिम छात्र-छात्राओं दोनों को ₹10000 की राशि DBT के माध्यम से बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है
  • बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत मौलवी परीक्षा (कक्षा 12) की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाले मुस्लिम छात्राओं को ही ₹15000 की राशि DBT के माध्यम से बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है
  • बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड के अंतर्गत कक्षा 10 की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाले मुस्लिम छात्र-छात्राओं दोनों को ₹10000 की राशि DBT के माध्यम से बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है
  • बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड के अंतर्गत कक्षा 12 की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाले मुस्लिम छात्राओं को ही ₹15000 की राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के उद्देश्य (Objectives of the scheme)

बिहार मुख्यमंत्री के द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में जो भी मुस्लिम छात्राएं हैं उनके लिए बिहार सरकार ने आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना लागू किया है जिसके अंतर्गत अधिकतम ₹15000 की राशि पात्र मुस्लिम छात्र-छात्राओं को मिलती है मुख्यमंत्री के द्वारा लागू की गई इस योजना के कुछ प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं

  • मुस्लिम छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देना
  • मुस्लिम छात्रों को आर्थिक मदद देना
  • मुस्लिम छात्र-छात्राओं की शिक्षा में लगने वाली धनराशि में योगदान देना
  • सब पढ़े सब बढ़ें के सपने को साकार करना
  • सर्व शिक्षा अभियान को प्रभावी रूप देना
  • मुस्लिम समाज को शिक्षित बनाना
  • मुस्लिम छात्र-छात्राओं को अपने आगे की शिक्षा को जारी रखना

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना की पात्रता (eligibility)

बिहार सरकार द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बिहार के अल्पसंख्यक यानी मुसलमान छात्र-छात्राओं को ही यह छात्रवृत्ति की राशि मिलने का प्रावधान है अतः साफ तौर पर यह कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के मुख्य पात्र बिहार के मुस्लिम छात्र-छात्राएं हैं इसके अलावा भी कुछ पात्रता होना आवश्यक है जो यहां पर निम्नलिखित हैं

  • विद्यार्थी बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए
  • विद्यार्थी मुस्लिम समुदाय का होना चाहिए
  • मुस्लिम छात्र तथा छात्रा दोनों ही दसवीं पास तथा फोकानिया परीक्षा प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण किया है तो वह ₹10000 का पात्र है
  • मुस्लिम छात्राएं ही 12वीं तथा मौलवी परीक्षा में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण किया है तो वह ₹15000 का पात्र है
  • विद्यार्थी को बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में हाई स्कूल या 12वीं में प्रथम श्रेणी में होना चाहिए

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के आवश्यक दस्तावेज (documents)

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का ऑनलाइन आवेदन करने से पहले कुछ आवश्यक दस्तावेज आवश्यक है जिन्हें एकत्र करना अत्यंत आवश्यक है तभी आप इस योजना का लाभ ले पाएंगे इसलिए इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी को निम्नलिखित दस्तावेज एकत्र करना आवश्यक है

  • आधार कार्ड
  • आधार लिंक तथा आधार सीडेड बैंक अकाउंट
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मार्कशीट (वर्तमान शैक्षणिक सत्र में उत्तीर्ण किया हुआ)
  • पासपोर्ट साइज नई फोटो और सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • प्रवेश पत्र
  • पंजीकरण कार्ड

विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (online apply)

सबसे पहले आपको बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आ जाना है

Screenshot 1122
Screenshot1234
  • अब आपको “अप्लाई ऑनलाइन” पर क्लिक कर देना है
  • अब यहां पर आपको कुछ गाइडलाइन देखने को मिलेगी जिसे टिक करके एक्सेप्ट कर लेना है
  • उसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जहां पर आपको अपना राज्य, कक्षा, परीक्षा पास किया हुआ वर्ष, रोल नंबर इत्यादि भरना होगा
  • अब आपके यहां पर अपना eligibility (पात्रता) वेरीफाई करना होगा
  • पात्रता सत्यापित होने के बाद आपके सभी डिटेल्स लिखकर आ जाएंगे
  • अब यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करने के बाद एक यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा
  • अब फिर से आपको होम पेज पर आ जाना है और लोगों पर क्लिक करना है
  • आपने जो यूजर आईडी और पासवर्ड बनाया है उसे यहां पर डाल देना है
  • यहां पर एक फॉर्म खुलकर आएगा जो चार चरणों में आपका आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करेगा
  • प्रथम चरण में आपको अपना personal details डाल देना है
  • दूसरे चरण में फोटो और signature स्कैन करना है
  • तीसरे चरण में सभी दस्तावेज अपलोड करना है
  • अंतिम चरण में सभी जानकारी की फिर से जांच करना है और finalize application पर क्लिक करना है
  • अब आपकी आवेदन प्रक्रिया यहां से पूर्ण हो जाती है और आप अपना print application पर क्लिक करके आवेदन की पर्ची निकाल सकते हैं
  • अब आप अपने आवेदन की स्थिति जांच कर सकते हैं जिसके लिए आपको track scholarship पर क्लिक करना है
  • अब आपका आवेदन संलग्न अधिकारियों के द्वारा जांच की जाएगी उसके बाद आपके खाते में छात्रवृत्ति की राशि आ जाती है

आपके प्रश्न FAQ)

प्रश्न-मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना क्या है?

उत्तर-मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना बिहार सरकार के द्वारा 2026 में मुस्लिम छात्र तथा छात्राओं को छात्रवृत्ति के तौर पर अधिकतम ₹15000 की राशि प्रदान करती है इस योजना के अंतर्गत दसवीं तथा फोकानिया परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाले छात्रों तथा छात्राओं को ₹10000 की छात्रवृत्ति दी जाती है और कक्षा 12 तथा मौलवी परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाली सिर्फ छात्राओं को ₹15000 की राशि प्रदान की जाती है

प्रश्न-मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ किसको मिलेगा?

उत्तर-बिहार के स्थाई निवासी मुस्लिम छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा

प्रश्न-विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उत्तर-विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा उसके बाद यहां से आप अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करके निर्धारित दस्तावेज तथा पात्रता सत्यापित होने के बाद अपना आवेदन प्रक्रिया पूरा कर पाएंगे

प्रश्न-मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अधिकतम कितने रुपए का लाभ मिलता है?

उत्तर-मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अधिकतम ₹15000 का लाभ मिलता है

प्रश्न-मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर-मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का मुख्य उद्देश्य मुस्लिम विद्यार्थियों को अपनी आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहन देना है और शिक्षा में आने वाले खर्च के लिए आर्थिक सहयोग देना है

प्रश्न-मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने की पात्रता क्या है?

उत्तर-मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए बिहार का निवासी मुस्लिम होना अनिवार्य है

प्रश्न-मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?

उत्तर-मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, मार्कशीट, फोटो, सिग्नेचर, रजिस्ट्रेशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र तथा आधार सीडेड बैंक अकाउंट होना अत्यंत आवश्यक है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top